विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब भुवनेश्वर ने बुमराह को लेकर कह दिया कुछ ऐसा, बढ़ जाएगा इनका संकट

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 07 Nov 2017 10:59 AM (IST)Updated: Tue, 07 Nov 2017 06:31 PM (IST)

न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सेंटनर ने सोमवार को कहा कि उनके साथी स्पिनर ईश सोढ़ी को वर्तमान सीरीज में शानदार लेंथ से गेंदबाजी करने का फायदा मिला है।

अब भुवनेश्वर ने बुमराह को लेकर कह दिया कुछ ऐसा, बढ़ जाएगा इनका संकट
अब भुवनेश्वर ने बुमराह को लेकर कह दिया कुछ ऐसा, बढ़ जाएगा इनका संकट

तिरुअनंतपुरम, पीटीआइ। राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे किफायती गेंदबाज़ी की थी, जहां सभी भारतीय गेंदबाज़ कीवी बल्लेबाज़ों के हाथों अपनी धुनाई करवा रहे थे वहां बुमराह और भुवी जैसे गेंदबाज़ ही उनके सामने चुनौतियां पेश कर रहे थे। लेकिन अब तीसरे टी-20 मैच से पहले भुवनेश्वर ने बुमराह को लेकर एक ऐसी बात बोल दी है, जिससे विरोधी बल्लेबाज़ों का संकट बढ़ जाएगा।

बुमराह का खुल गया राज  

जसप्रीत बुमराह को भारत का स्ट्राइक गेंदबाज बनते हुए देखने वाले भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि इस गेंदबाज ने अपने एक्शन पर काफी मेहनत की है, जिसका उन्हें फायदा मिल रहा है। बुमराह की सफलता का राज पूछे जाने पर भुवनेश्वर ने कहा कि बुमराह का एक्शन अलग है, जिससे बल्लेबाजों को दिक्कत होती है। उन्होंने अपने एक्शन पर काफी मेहनत की है। उनके पास पहले भी यॉर्कर और धीमी गेंदें थीं, लेकिन अब उन्होंने इनमें काफी सुधार किया है। जब आप बुमराह के साथ गेंदबाजी करते हैं तो आपको विश्वास रहता है कि अंतिम ओवरों में आपको रन बचाने हैं और आप अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं तो वह भी आपका साथ देंगे। एक और अच्छी बात यह है कि जब मैच शुरू होता है तो हम ट्रैक पर एक-दूसरे से बात करते हैं और रणनीति तय करते हैं। इससे हम दोनों को काफी मदद मिलती है।

गेंदबाज़ नहीं हार के दोषी

राजकोट में दूसरा टी-20 मैच 40 रन से हारने के बावजूद टीम को पांचवें विशेषज्ञ गेंदबाज की कमी महसूस नहीं होने पर उन्होंने कहा कि आप हार के लिए गेंदबाजों को दोषी नहीं ठहरा सकते। दूसरी टीम भी खेल रही है। हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार क्रिकेट खेला और वेस्टइंडीज में भी। तीन मैचों की सीरीज काफी छोटी होती है। यदि आप पहला मैच हार जाते हो और उसके बाद 1-1 की बराबरी हासिल कर लेते हो तो आपको निर्णायक मुकाबला खेलना पड़ता है। जहां तक पांचवें गेंदबाज की बात है तो हमारे पास हार्दिक पांड्या और दूसरे पार्ट टाइम गेंदबाज हैं। हमें अभी तक अतिरिक्त विशेषज्ञ गेंदबाज की कमी नहीं खली। यदि आपके मुख्य गेंदबाज विकेट नहीं लेते हैं और रन देते हैं, तब आपको मुख्य गेंदबाज की कमी खलती है, लेकिन हम टीम संयोजन के बारे में काफी सोचते हैं।’

सोढ़ी को अच्छी लेंथ का फायदा मिला : सेंटनर

न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सेंटनर ने सोमवार को कहा कि उनके साथी स्पिनर ईश सोढ़ी को वर्तमान सीरीज में शानदार लेंथ से गेंदबाजी करने का फायदा मिला है। लेग स्पिनर सोढ़ी सिर्फ टी-20 सीरीज का हिस्सा हैं, जबकि सेंटनर ने इस पूरे दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया है। तीसरे टी-20 की पूर्व संध्या पर सेंटनर ने कहा, ‘ईश ने शानदार लेंथ रखी। उन्होंने गेंद को पीछे रखा जिससे भारतीय बल्लेबाजों का शॉट खेलना मुश्किल हो गया। मैंने भी कुछ ऐसा करने की कोशिश की। अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल ने दिल्ली में अच्छी गेंदबाजी की। मुङो लगता है कि वे पिछले मैच में बद्किस्मत रहे। हमने जरूरत के मुताबिक अपनी लेंथ में बदलाव किया। हमने इंतजार किया और धैर्य रखा।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें            

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।