सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदल सकता है माल्या के किंगफिशर विला का नाम

By Surbhi JainEdited By:
Published: Tue, 18 Apr 2017 09:51 AM (IST)

विजय माल्या के किंगफिशर विला का नाम बदला जा सकता है, हालांकि इसपर नए मालिक सचिन जोशी ने कोई स्पष्टता नहीं दी है

बदल सकता है माल्या के किंगफिशर विला का नाम
बदल सकता है माल्या के किंगफिशर विला का नाम

नई दिल्ली (एजेंसी)। नॉर्थ गोवा की शानदार लोकेशन पर बने शराब कारोबारी विजय माल्या के किंगफिशर विला का नाम बदला जा सकता है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। ये गोवा के कैडोलिम बीच के पास स्थित है। गौरतलब है कि इसे हाल ही में उद्योगपति और अभिनेता सचिन जोशी ने खरीद लिया था।

इस विला के नए मालिक सचिन जोशी, जो कि विकिंग वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर भी हैं, ने बताया नाम बदलना जाहिर तौर पर जरूरी है। हालांकि उन्होंने इस बात के संकेत अभी नहीं दिए कि इसके लिए किसी एक नाम पर अभी सहमति बनी है या नहीं।

जोशी ने बताया, “जाहिर तौर पर यह होना चाहिए लेकिन फिलहाल ऐसा कोई विचार नहीं है, मैने इसके लिए ऐसा कोई नाम अभी तक सोचा नहीं है।”

आपको बता दें कि जब किंगफिशर विला का मालिकाना हक विजय माल्या के पास था तो इसमें कई आलीशान पार्टियों का आयोजन किया जाता था। गौरतलब है कि विजय माल्या पर भारत के कई बैंकों का तकरीबन 9000 करोड़ रुपए बकाया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में 17 बैंकों के कंसोर्टियम की ओर से आयोजित नीलामी प्रक्रिया के तहत सचिन जोशी ने यह विला 73 करोड़ रुपए में खरीदा था। गौरतलब है कि विजय माल्या बीते साल ही भारत छोड़ चुके हैं और वो फिलहाल लंदन में रह रहे हैं और भारतीय बैंकों का कंसोर्टियम भारत में मौजूद उनकी परिसपंत्तियों की बिक्री कर अपना बकाया वसूलने की कोशिश में लगा हुआ है।