विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छपरा जंक्शन पर शीघ्र ही वाईफाई की सुविधा

By Edited By:
Published: Fri, 17 Jun 2016 03:08 AM (IST)

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने छपरा जंक्शन पर शीघ्र ही वाईफाई सुविधा

News Article Hero Image

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने छपरा जंक्शन पर शीघ्र ही वाईफाई सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस बाबत उन्होंने गोरखपुर में आयोजित एक बैठक में निर्देश दिया है। उन्होने स्पष्ट कहा है कि छपरा जंक्शन पर वाईफाई सेवा बहाल करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किये जायें और निर्धारित समय सीमा के अंदर यह सुविधा बहाल की जाये।

जमीनी विवाद में मारपीट

जलालपुर (सारण) : थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गये। घायलों में अमरजीत प्रसाद, संजय कुमार, जगलाल प्रसाद, शिवपति कुंवर, धनौती देवी आदि शामिल हैं।

बीईओ कार्यालय में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

इसुआपुर (सारण): बीईओ कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक आवेदन सौंपा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। शिक्षकों ने अपने आवेदन में कहा है कि उन्हें अबतक सर्विस बुक उपलब्ध नहीं कराया गया है और साथ ही वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। कई लोगों को स्थानांतरण प्रमोशन का लाभ नहीं मिला है। वहीं टीईटी व बीएड कर चुके शिक्षकों को नये वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है। आवेदन देने वालों में राजकुमार राय, कुमारी उषा, पुष्पा कुमारी, शाहिद कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र राम, राजेश कुमार सिंह, विजय कुमार मांझी राजेन्द्र राय, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।

बच्चों के पत्थर चलाने से ट्रेन में सवार छात्र घायल

एकमा (सारण) : एकमा थाना क्षेत्र के कोपा स्टेशन के पास चलती ट्रेन पर पत्थर चलाने से ट्रेन में सवार एक छात्र सहित कई लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार एकमा थाना क्षेत्र के भोरहोपुर गांव निवासी अशोक प्रसाद का पुत्र मुख्तार प्रसाद छपरा स्थित अम्बिका आइटीआइ में पढ़ाई करने के बाद शाम को जनसेवा ट्रेन से घर वापस जा रहा था। ट्रेन कोपा स्टेशन से जैसे ही आगे बढ़ी तो एक बगीचे में गाय भैंस चरा रहे बच्चों ने पत्थर चला दिया। पत्थर जाकर ट्रेन में सवार छात्र मुख्तार प्रसाद के सर पर लगा। जिससे उसका सर फट गया। सह यात्री विजय कुमार ने रूमाल निकालकर मुख्तार के सर पर बांध दिया। खून से लथपथ मोख्तार को एकमा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। कई अन्य यात्रियो की भी चोट आने की खबर है। दैनिक यात्रियों का कहना था कि कोपा स्टेशन के आसपास के बच्चे काफी सरारती हैं और वे चलती ट्रेनों पर पत्थर चलाते रहते हैं।

सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से 19 बोतल शराब जब्त

छपरा : छपरा जंक्शन पर खड़ी सद्भावना एक्सप्रेस से रेल पुलिस ने एक बैग में रखे 19 बोतल शराब जब्त किया। इस दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की जांच की जा रही थी कि तभी जेनरल बोगी में एक लावारिश बैग बरामद किया गया। जिसमें रखे शराब की 19 बोतले बरामद की गयी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।