यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग शिविर
संवाद सूत्र, हाजीपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को हाजीपुर कचहरी मैदान परिसर में वि

संवाद सूत्र, हाजीपुर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को हाजीपुर कचहरी मैदान परिसर में विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई सांसद, विधायक, जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी विशेष रूप से भाग लेंगे। इसके अलावा कई स्कूल व कालेज के छात्र-छात्राएं एवं अन्य सामाजिक संगठन के अलावा आम लोग भाग लेंगे।
कार्यक्रम की सफलता व तैयारी को ले गुरूवार को हाजीपुर बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में पतंजलि योग समिति की बैठक हुई। बैठक में योग शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही योग शिविर को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने की। जबकि संचालन पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र प्रियदर्शी ने किया। इस मौके पर महिला पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष शांति शर्मा, सह अध्यक्ष अन्नु सिंह, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी शैलेंद्र कुमार, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा, युवा प्रभारी प्रवीण कुमार, विभूति चंद्र पटेल, प्रदीप कुमार, प्रिय प्रकाश गुंजन, उषा सिंह, विद्या भूषण, डा. चंद्र कांत तिवारी, सुरेश प्रसाद जय सवाल, गणेश प्रसाद यादव, रीतेश कुमार एवं शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे।