यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सम्मेलन की तैयारी पर विचार-विमर्श
सुपौल: धतालदास ठाकुरवाड़ी में रविवार को धर्म जागरण समन्वय विभाग की एक बैठक विभाग के प्र

सुपौल: धतालदास ठाकुरवाड़ी में रविवार को धर्म जागरण समन्वय विभाग की एक बैठक विभाग के प्रांत संयोजक भूपेन्द्र प्रियदर्शी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में धर्म जागरण सम्मेलन की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया। कहा गया कि धर्म जागरण सम्मेलन में जाने माने वक्ता हिस्सा लेंगे। बैठक में धर्म जागरण के प्रांत संस्कृति प्रमुख दीनानाथ झा, सह संस्कृति प्रमुख राजीव कुमार सिंह, जिला संयोजक प्रदीप जायसवाल, लेखानंद मिश्र, विकास कुमार, रंजन कुमार, महेश देव, प्रकाश झा, सुमन कुमार, सुरेश सुमन, जयंत मिश्रा, शत्रुघ्न चौधरी आदि मौजूद थे।