यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
परिभ्रमण से बच्चों में होता है बौद्धिक विकास
सुपौल। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत सर्वशिक्षा अभियान के सौजन्य से बच्चों में बौद्धिक विकास व

सुपौल। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत सर्वशिक्षा अभियान के सौजन्य से बच्चों में बौद्धिक विकास व मानसिक संवर्द्धन को लेकर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के कड़हरवा संकुल के सात विद्यालय के छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक व पौराणिक धरोहरों के दर्शन तथा जानकारी हेतु परिभ्रमण पर गये। परिभ्रण दल को प्रखंड प्रमुख काजल देवी, संकुल समन्वयक अरूण रंजन पूर्व समन्वयक योगेंद्र सरदार, प्रधान प्रभाष रंजन, अध्यक्ष रमेश कुमार मंडल, सचिव अनिता देवी, पूर्व मुखिया अबुल हसन, दीपनारायण मंडल ने संयुक्त रूप से हरी झडी दिखाकर रवाना किया।
मौके पर संकुल समन्वयक श्री रंजन ने कहा कि संकुल क्षेत्र के उम विद्यालय बैद्यनाथपुर, उमवि मौन, उमवि सिमरिया, उमवि बेलहा, आदर्श मवि भैरोपट्टी, उमवि कड़हरवा तथा उमवि औरहा के सैकड़ों छात्र छात्राओं को बौद्धिक एवं मानसिक विकास हेतु सरकार के महत्वाकाक्षी योजना मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत ऐतिहासिक व पौराणिक धरोहरों व स्थलों के दर्शन कर जानकारी का लाभ लेने हेतु बच्चों को महिषी स्थित तारा स्थान, वनगांव स्थित लक्ष्मीनाथ गोसाई कुटी, कंधार स्थित सूर्यमंदिर, कारोबाबा स्थान के साथ ही बलुवाहा स्थित कोसी सेतु का परिभ्रमण करवाने हेतु परिभ्रमण दल को विदा किया गया है। मौके पर प्रखंड प्रमुख काजल देवी ने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन से बच्चे अपने गौरवशाली अतीत से रूबरू होते हैं। जिससे बच्चों का बौद्धिक व मानसिक विकास होता है और इसके साथ ही अपने गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण रखने के साथ ही इसको आगे बढ़ाने में उन्मुख होता है। विद्यालय प्रधान प्रभाष रंजन, प्रशात कुमार, संजीव कुमार, शभू पासवान, मणी झा, गिरिन्द्र कुमार, अरविन्द्र कुमार मंडल सहित शिक्षक शशिभूषण चौधरी, मो. ईलताफ हुसैन, कुमारी नीलम, रेखा कुमारी, ललित कुमार, विजय झा, विरेन्द्र कुमार मंडल, चंदन कुमार, प्रदीप कुमार, सुषमा पटेल, निर्मला कुमारी आदि साथ थे।