विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

23 को मनेगा शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस

By JagranEdited By:
Published: Sun, 20 Aug 2017 04:17 PM (IST)

सिवान। प्रखंड के झंझवा में रविवार को अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ की बैठक संघ के ि

23 को मनेगा शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस
23 को मनेगा शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस

सिवान। प्रखंड के झंझवा में रविवार को अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से आगामी 23 अगस्त को 11 बजे से महाराजगंज शहीद फूलेना स्मारक परिसर में शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाते हुए 24 अगस्त 1942 को तिरंगा झंडा फहराने के क्रम में रामफल मंडल ने सीतामढ़ी के अनुमंडल पदाधिकारी हरदीप नारायण ¨सह को गड़ासा से काट दिया था। भागलपुर सेंट्रल जेल में 23 अगस्त 1943 को फांसी की सजा दी गई थी। वे देश की खातिर हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए थे। शहादत दिवस के आयोजन की जिम्मेदारी धानुक युवा जागरण को दी गई। बैठक में दशरथ महतो, राजेंद्र महतो, बबलू कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, दिनेश महतो, महादेव महतो, सुरेश महतो, गोपाल महतो, चंदन कुमार, रमेश कुमार, दिनेश्वर प्रसाद, विजय महतो, रामबालक महतो, कैलाश महतो, जितेंद्र महतो आदि उपस्थित थे।