यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रामफल मंडल का मना शहादत दिवस
सिवान। अनुमंडल मुख्यालय स्थित फुलेना शहीद स्मारक के प्रागंण में बुधवार को अखिल भारतीय धानुक

सिवान। अनुमंडल मुख्यालय स्थित फुलेना शहीद स्मारक के प्रागंण में बुधवार को अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ के तत्वावधान में शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस मनाया गया। सभी वक्ताओं ने पहले उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने की। मुख्य अतिथि सारण प्रमंडल के संयोजक धनेश कुमार चौधरी ने कहा कि रामफल मंडल ने समाज के लिए अपनी पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। वे हमेशा समाज के लिए सोचते रहे। उनकी कमी आज भी खलती है। समारोह को दशरथ महतो, दिनेश्वर महतो, हरेकृष्ण प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, महादेव महतो, जयकिशुन महतो, रवींद्र प्रसाद आदि ने संबोधित किया।
