Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्कूलों से पढ़ाई व अस्पतालों से दवा गायब : राजनाथ

    By Edited By:
    Updated: Thu, 29 Oct 2015 06:04 PM (IST)

    सिवान। बिहार के खेतों से पानी, स्कूलों से पढ़ाई व अस्पताल से दवा गायब है। यहा अपराधियों का ताड

    Hero Image

    सिवान। बिहार के खेतों से पानी, स्कूलों से पढ़ाई व अस्पताल से दवा गायब है। यहा अपराधियों का ताडव मचा है। यह चुनाव व्यवस्था बदलाव का चुनाव है। एनडीए बिहारी जनता को याचक नहीं दाता बनाने का काम करेगी। यह बातें गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दारौंदा विस के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय परिसर मैदान में गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र स्वामी व गोरेयाकोठी विस से भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के पक्ष में मदारपुर किशुनपुरा उवि में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि प्रदेश की समस्त पार्टियां गौ मांस, अगड़ा-पिछड़ा, जात-पात व आरक्षण के मुद्दे की चर्चा कर फिर से जनता की आंखों में धूल झोकना चाहती है। वहीं भाजपा सिर्फ पिछड़े बिहार को अगड़ा बिहार बनाने के लिए जनता की आंखों में आंखे डाल सिर्फ विकास के मुद्दे पर उनकों साथ में लेकर चल रही है। उन्होंने नीतीश व लालू को आगाह करते हुए जनता में दहशत पैदा न करने की बात कही। सभा के अंत में उन्होंने प्रदेश में परिर्वतन के लिए भाजपा प्रत्याशी स्वामी व देवेशकांत को विजयी बनाने की अपील की। सभा को सांसद सीपी ठाकुर, महाराजगंज सांसद जर्नादन सिंह सिग्रीवाल, प्रमुख रवीन्द्र सिंह, दीपनारायण सिंह, अवधेश यादव, भुअर यादव, गौतम यादव, योगेन्द्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, शिवकुमार राम आदि ने संबोधित किया।