विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बज्जिका भाषा के प्रचार-प्रसार पर बल

By Edited By:
Published: Sun, 23 Feb 2014 05:45 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2014 05:46 PM (IST)

News Article Hero Image

सीतामढ़ी, संवाद सहयोगी : अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य दिवस के अवसर पर बिहार राज्य बज्जिका विकास परिषद के तत्वावधान में साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों की बैठक जिला महासचिव राम किशोर सिंह चकवा के आवास पर हुई। जिसमें वक्ताओं ने बज्जिका भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न विन्दुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता बच्चा प्रसाद विहवल व संचालन गीतकार गीतेश ने किया। वक्ताओं ने बज्जिका अकादमी की स्थापना, संविधान के अष्टम सूची में बज्जिका को शामिल करने, मध्य विद्यालय के पाठ्य क्रम में बज्जिका को स्थान तथा आकाशवाणी व दूरदर्शन पर बज्जिका में समाचार प्रसारण पर बल दिया। आगामी 25 फरवरी की सुबह आकाशवाणी से राम किशोर सिंह चकवा की बज्जिका कविता के होने वाले प्रसारण के लिए बधाई दी। मौके पर सुरेश लाल कर्ण, मुरलीधर झा मधुकर, सुरेश वर्मा, रामा शंकर मिश्र, जे वल्लभ, सत्येन्द्र मिश्र, डा. अवधेश अरुण व संगीता चौधरी मौजूद थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।