यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंढ़ से जनजीवन प्रभावित, दो लोगों की मौत

सीतामढ़ी, जासं : लगातार कई दिनों से धूप नहीं निकलने व कड़ाके की ठंढ़ से लोगों का जन जीवन प्रभावित हो गया है। पुपरी में कड़ाके की ठंड ने दो लोगों की जीवन लीला समाप्त कर दी है। शीतलहर गरीबों के लिए कयामत साबित हो रही है। कनकनी से लोगों का घर से निकलना मुश्किल है। शाम ढ़लते ही सड़कों पर विरानगी छा जाती है।रविवार की रात ठंड के कारण मधुबनी गांव निवासी 40 वर्षीय भोगी पासवान व 72 वर्षीय गोपी राम की मौत हो गई। पंचायत की मुखिया शहनाज खातून ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कबीर अंत्येष्टि के तहत परिजनों को पन्द्रह-पन्द्रह सौ रुपये दिए गए है। वहीं सुशील यदुवंशी, मनोज यादव, विपिन यादव, मदन साह, वीरेन्द्र पासवान, पंसस जयमन देवी, उप सरपंच गायत्री देवी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों की माली हालत को देखते हुए प्रशासन से उचित सहायता की मांग की है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
