यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपहृत युवती शिम्पी शिखा ने की प्रेमी संग शादी
सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत में युवती शिम्पी शिखा ने आज अपने प्रेमी दरभंगा के संवेदक कुशेश्वर शाही के साथ कर ली।

शिवहर। सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत में युवती शिम्पी शिखा ने आज अपने प्रेमी दरभंगा के संवेदक कुशेश्वर शाही के साथ कर ली। बताया कि वह बालिग होने के नाते शादी का निर्णय लिया है। बावजूद शिवहर एवं दरभंगा की पुलिस इन दोनों प्रेमी युगल की तलाश कर रही है। बता दें कि शिम्पा अपने प्रेमी संग बीते 27 नवंबर को शादी की नीयत से अपहरण करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में युवती के पिता ने नगर थाने में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत घघरा निवासी शिव कुमार ठाकुर ने अपनी पुत्री के अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें बताया है कि उनकी पुत्री सिविल सर्जन कार्यालय में डाटा आपरेटर के पद कार्यरत हैं।जिसे दरभंगा के संवेदक कुशेश्वर शाही व अन्य पर जबरन शादी करने के नियत से अपहरण करने का आरोप लगाया । एसपी पीएन मिश्रा ने बताया कि सूचना के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तकनीकी सेल ने युवती का मोबाइल नंबर प्राप्त किया । जिससे पता चला कि कुशेश्वर शाही नामक व्यक्ति जो दरभंगा में संवेदक के रूप में काम करते हैं।जिससे उक्त युवती की लंबी अवधि तक वार्ता हुई है। अंतिम लोकेशन रशीदपुर का मिला जो 2 बज कर 54 मिनट तक था। उसके बाद मोबाइल बंद था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी एकत्र कर रही थी। एसपी ने बताया कि पुलिस को कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने इसकी सूचना विभिन्न जगहों पर देते हुए कार्यवाई तेज कर दी ।
