यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कड़े मुकाबले मे उपेन्दर बने नयागांव के उपमुखिया
दिघवारा,सारण। सोनपुर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को नयागांव पंचायत के उप मुखिया और उपसरपंच क

दिघवारा,सारण। सोनपुर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को नयागांव पंचायत के उप मुखिया और उपसरपंच का चुनाव विधिवत किया गया। रोमांचक मुकाबले में नयागांव पंचायत के उपमुखिया के लिये उपेन्दर साह ने सुनील कुमार सिंह को एक वोट से हराकर उपमुखिया के पद पर कब्जा कर लिया। उपेन्द्र को आठ मत मिले और सुनील को सात मत पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं उपसरपंच के पद पर हीरा देवी निर्विरोध चुनी गई।
