Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नयागांव की सेविका का चयन रद

    By Edited By:
    Updated: Sat, 23 Apr 2016 03:14 AM (IST)

    सारण। सोनपुर प्रखंड के नयागांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-223 की सेविका का चयन शुक्रवार

    सारण। सोनपुर प्रखंड के नयागांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-223 की सेविका का चयन शुक्रवार को रद कर दिया गया। वहीं मैपिंग पंजी बनाने के आरोप में केन्द्र संख्या-19 की सेविका पर 25 हजार रुपये का जुर्माना तथा महिला पर्यवेक्षिका पर एक माह का मानदेय की कटौती करने का आदेश दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रथम अपीलीय प्राधिकार के पास सोनपुर परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-223 की सेविका राजकुमारी देवी के खिलाफ सुनवाई चल रही थी। यह केन्द्र सोनपुर प्रखंड के नयागांव थाना क्षेत्र के मकरा गांव में चलता है। सेविका राजकुमारी देवी के चयन को लेकर आवेदिका सुमन देवी ने शिकायत दर्ज की थी। जांचोंपरांत व सभी साक्ष्य के अवलोकन के बाद प्रथम अपीलीय प्राधिकार ने दोनों पक्षों से जानकारी हासिल करने के बाद उक्त केन्द्र की सेविका राजकुमारी देवी का चयन रद कर दिया है। प्राधिकार ने बाल विकास परियोजना अधिकारी सोनपुर को आदेश दिया है कि उक्त केन्द्र की सेविका के लिए विज्ञान निकाल कर विभागीय निर्देश के आलोक में सेविका का चयन किया जाए। वहीं गलत मैपिंग बनाने के आरोप में अपीलीय प्राधिकार ने केन्द्र संख्या-19 की सेविका अनिता गोस्वामी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं महिला पर्यवेक्षिका पर एक माह का मानदेय आर्थिक दंड स्वरुप आनुपातिक कटौती करने का आदेश दिया है। इस संबंध में जिला प्रोग्राम अधिकारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में इसकी सुनवाई करने के बाद सेविका का चयन रद किया गया है।