विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भरपुरा पहलेजा घाट हुआ पहलेजा स्टेशन का नाम

By Edited By:
Published: Mon, 11 Jul 2016 09:28 PM (IST)

सोनपुर। सोनपुर-पाटलिपुत्र रेल सेक्शन के पहलेजा स्टेशन का नाम परिवर्तित कर दिया गया हैं।

News Article Hero Image

सोनपुर। सोनपुर-पाटलिपुत्र रेल सेक्शन के पहलेजा स्टेशन का नाम परिवर्तित कर दिया गया हैं। अब इसका नाम भरपुरा पहलेजा घाट रखा गया है। इस संदर्भ में दिए गए बिहार सरकार के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।

इस संबंध में पूर्व मध्य रेल निर्माण के मुख्य इंजीनियर विजय कुमार साहू ने रेलवे के अधिकारियों सहित सारण के डीएम तथा एसपी को भी इस निर्णय से लिखित रूप में अवगत कराया है। उधर रेलवे के इस निर्णय पर भरपुरा के ग्रामीणों ने एक बैठक कर इसके लिए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को बधाई दी है। बैठक की अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार ¨सह ने की। राजेश्वर ¨सह, राम विनोद ¨सह, अशोक ¨सह, राजवल्लभ ¨सह, रंजीत ¨सह, संजय ¨सह तथा विद्यानंद ¨सह आदि ने रूढी के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।