विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हौसले की उड़ान : पैर से लिखकर दी मैट्रिक की परीक्षा, जानिए

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Wed, 08 Mar 2017 04:34 PM (IST)Updated: Wed, 08 Mar 2017 08:00 PM (IST)

पोलियो की शिकार अंकिता न तो बोल पाती है और न ही उसके हाथ काम करते हैं। इसके बावजूद उसने ...और पढ़ें

हौसले की उड़ान : पैर से लिखकर दी मैट्रिक की परीक्षा, जानिए
हौसले की उड़ान : पैर से लिखकर दी मैट्रिक की परीक्षा, जानिए

सारण [जेएनएन]। जब हौसले की उड़ान आसमान छू रही हो तब शारीरिक बाधाएं मंजिल से नहीं डिगा पातीं। यह बात बिहार के सारण जिले के बनियापुर की अंकिता पर लागू होती है। दिव्यांग अंकिता के मुंह से आवाज नहीं निकलती, न ही हाथ काम करते हैं। लेकिन, पढ़ने की ललक ऐसी कि पैर से लिख्कर मैट्रिक की परीक्षा दी। देखने वाले इस साहसी लड़की की तारीफ करते नहीं थकते।

अंकिता ने इस साल मैट्रिक की परीक्षा दी है। वह गांधी हाई स्कूल के परीक्षा केंद्र पर वह अपनी दादी के साथ जाती थी। प्रश्न पत्र मिलते ही वह पैर से उत्तर लिखने में मग्न हो जाती थी। पढ़ाई के प्रति अंकिता का समर्पण देख टीचर भी हतप्रभ हैं। उनका कहना है कि अंकिता पैर से जितनी सुंदर लिखती है, उतनी सुंदर राइटिंग तो बहुत से छात्र हाथ से भी नहीं कर पाते। अंकिता को पढ़ाने वाली शिक्षिका रूपा कुमारी कहती हैं कि अंकिता जमीन पर बैठकर पैर से आसानी से लिख लेती है। उसे सहयोग मिला तो एक दिन जरूर कुछ अच्छा कर नाम कमाएगी।

यह भी पढ़ें:  महिलाएं संभाल रहीं पटना जंक्शन की कमान, चलायी विशेष ट्रेन

अंकित बचपन से ही ऐसी नहीं थी। वह भी एक सामान्य लड़की की तरह थी। लेकिन 5 साल की उम्र में पोलियो की शिकार हो गई थी। इसके बाद से उसके दोनों हाथों ने काम करना बंद कर दिया, फिर आवाज भी चली गई। माता-पिता ने कई जगह इलाज कराया, लेकिन वह ठीक नहीं हुई। परिवार का एक सदस्य हमेशा उसके साथ होता है ताकि उसे कोई दिक्कत न हो। आज अंकिता उन लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोात हैं जो अपने जीवन में सफलता के लिए संसाधनों की बाट जोहते हैं।

यह भी पढ़ें:  इस 'झांसी की रानी' के रोल मॉडल हैं पापा, टीवी के बाद फिल्मों में बना रही मुकाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।