विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति दूसरे शहर में गया था कमाने, जेठ ने महिला और उसके बच्चे को बनाया बंधक

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 06:52 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2017 11:48 PM (IST)

पति दूसरे शहर में कमाने गया तो जेठ ने अपने भाई की पत्नी और उसके बच्चे को करीब एक सप्ताह ...और पढ़ें

पति दूसरे शहर में गया था कमाने, जेठ ने महिला और उसके बच्चे को बनाया बंधक
पति दूसरे शहर में गया था कमाने, जेठ ने महिला और उसके बच्चे को बनाया बंधक

समस्तीपुर [जेएनएन]। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में एक जेठ ने अपनी ही भावज को उसके दो मासूम बच्चे के साथ घर में बंधक बना लिया। एक सप्ताह तक रहने के बाद जब उसका पति आया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से उस महिला को बंधन मुक्त किया गया।

दिये गए बयान में पीड़ित महिला अजमती खातुन ने बताया कि अपना घर लिखवाने चक्कर में भैंसुर सोनू ने मुझे मेरे बच्चे के साथ बंधक बना लिया। जब उस महिला ने अपने पड़ोसी के सहयोग से अपने पति मो. अंसारूल को इसकी सूचना दी तो बुधवार को वह यहां लौटा। लौटने पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब

जाकर घर का ताला खोला गया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में युवती को अगवा कर किया गैंगरेप, बनाया एमएमएस

पीड़िता अजमती खातुन ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही मेरे जेठ ने मुझे और मेरी बेटी गुलाब शहनाज व पुत्र तौफीस रजा के साथ घर में बंदकर दिया। न कुछ खाने के लिए देता और न पीने के लिए। आस-पड़ोस के लोगों ने चोरी-छिपे कभी बिस्कीट तो कभी रोटी फेंकी जिसे खाकर जान बची। पुलिस ने पीड़िता समेत सभी को थाने ले आयी। जहां उसका बयान दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग साली के साथ जीजा ने किया रेप, पत्नी ने पहुंचाया जेल