विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे ट्रैक पर पीएम का फूंका पुतला

By Edited By:
Published: Sat, 21 Jun 2014 11:11 PM (IST)

News Article Hero Image

समस्तीपुर, संवाद सहयोगी : राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत भाकपा माले जिला कमेटी के बैनर तले यात्री रेल किराया में 14.2 प्रतिशत और माल भाड़ा में 6.4 प्रतिशत की अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला ओवरब्रिज के समीप रेल ट्रैक पर फूंका गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों व रेल पुलिस के बीच नोक-झोंक भी हुई। पवन एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के परिचालन भी कुछ समय के लिए बाधित रही। इस दौरान भाकपा जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि नरेन्द्र मोदी अच्छे दिन का वादा कर आम जनता पर रेल किराया में वृद्धि कर महंगाई पर बोझ डाल दिए हैं। कार्यकत्र्ताओं ने पीएम का अर्थी जुलूस शहर के मोहनपुर से निकाला। जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए टुनटुनियां गुमटी के पास पहुंचा। जुलूस में नरेन्द्र मोदी होश में आओ, महंगाई पर रोक लगाओ, रेल किराया वृद्धि वापस लो, देखो जी आम - मतदाता - मोदी जी के अच्छे दिन के वादा का बुरा नतीजा नारे लगा रहे थे। जुलूस में सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राम कुमार, मिथिलेश कुमार, दिनेश कुमार, दीप नारायण राय, लाल बहादुर महतो, मो. कम्मू, राम लाल राम, सुनील कुमार, पप्पू सहनी आदि शामिल थे। इधर, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी) के द्वारा रेल किराया वृद्धि के विरोध में शहर में अर्थी जुलूस निकाल कर स्टेशन चौक पर पीएम का पुतला फूंका गया। पुतला दहन के बाद स्टेशन चौक पर एक सभा हुई। अध्यक्षता गंगाधर झा ने की। सभा को जिलामंत्री अजय कुमार, रामदयाल भारती, रामाश्रय महतो, सत्यनारायण सिंह, रामसागर पासवान, भोला राय, सुबोध कुमार, राघवेन्द्र कुमार, एसएफआई जिलामंत्री संजय कुमार, अयूब आदि ने संबोधित किया। दूसरी ओर रेल किराया

वृद्धि के विरोध में शनिवार को युवा राजद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री सदानंद गौड़ा का पुतला दहन किया। इसका नेतृत्व युवा राजद जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने किया। इसमें रेल के किराया में वृद्धि एवं वर्तमान केन्द्र सरकार के गलत नीति के कारण बेतहाशा महंगाई में वृद्धि के खिलाफ पुतला दहन किया गया। शनिवार की शाम राजद कार्यालय से बड़ी संख्या जुलूस निकाली गयी। इसके बाद जुलूस ओवरब्रिज के समीप पहुंच कर सड़क जाम कर पुतला दहन किया। इस दौरान विरोधी दल के नेता नंद किशोर यादव काफी देर रुके रहे। मौके पर मुनेश्वर सिंह, प्रो. राजेन्द्र भगत, शिवशंकर यादव, शैलेन्द्र प्रसाद यादव, सगुनी देवी, जितेन्द्र प्रसाद, दीपक यादव, राधा कृष्ण प्रसाद सिंह, कृष्ण कुमार, रौशन यादव, दीपक कुमार, दिनेश यादव, संजय सिंहा, कौशल यादव, लक्ष्मी यादव, बैजू राय, सुरेश पासवान आदि शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।