विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाहन चालक को हॉर्न बजाना पड़ा महंगा, गाय मालिक ने फोड़ी आंख

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Sun, 30 Apr 2017 12:59 PM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 10:17 PM (IST)

बिहार के सहरसा में एक गाड़ी चालक को सड़क से गाय को हटाने के लिए हार्न बजाना महंगा पड़ गया। ...और पढ़ें

वाहन चालक को हॉर्न बजाना पड़ा महंगा, गाय मालिक ने फोड़ी आंख
वाहन चालक को हॉर्न बजाना पड़ा महंगा, गाय मालिक ने फोड़ी आंख

सहरसा [जेएनएन]। एक गाड़ी चालक को बीच सड़क से गाय को हटाने के लिए हार्न बजाना महंगा पड़ गया। गाय के मालिक ने डंडों से मारकर उसे घायल कर दिया। इससे उसकी एक आंख बुरी तरह चोटिल हो गई है। उसके आंख की रौशनी खत्म भी हो सकती है। यह घटना राजधानी पटना से 250 किलोमीटर दूर सहरसा जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के मैना गांव के समीप गुरूवार की शाम घटित हुई। 

इस मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि पिकअप वैन चालक गणेश मंडल सहरसा से अपने गांव भागलपुर के बोचही लौट रहा था। इस दौरान एनएच 107 पर सड़क के बीच एक गाय खड़ी थी। मंडल ने हार्न बजाकर गाय को भगाना चाहा। इससे गाय भड़क गई। इस बीच गाय का मालिक दौड़ता हुआ आया और उसने मंडल पर डंडों से प्रहार करना शुरू कर दिया। गाय मालिक की पहचान राम दुलार यादव के रूप में की गई है। 

यह भी पढ़ें: नागिन डांस के बाद मंडप में बेहोश हुआ दूल्‍हा, दुल्‍हन बोली- शराबी से नहीं करनी शादी

अचानक हुए इस हमले से मंडल की बांयी आंख पर चोट आ गई। उसकी आंखों से खून निकलने लगा। इस दौरान उनके जेब से 10 हजार रूपया भी निकाल लिया गया। चालक को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उचित इलाज हेतु सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम ने बताया कि चालक का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। फर्द बयान आते ही मामला दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हेडमास्टर को महंगी पड़ी अश्लील हरकत, भीड़ ने यूं उतारा हवस का भूत