विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय

By Edited By:
Published: Wed, 03 Jun 2015 06:42 PM (IST)

सहरसा। बुधवार को पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक हुई।

News Article Hero Image

सहरसा। बुधवार को पतंजलि योग समिति सह भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में 21 जून को होनेवाले अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। तथा इसकी तैयारी पर विचार किया गया।

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी डॉ. केडी शर्मा ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय मंच के पूर्व प्रस्तावित योग महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पटेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में युवक-युवतियों को योग से जुड़ने की अपील की। मौके पर मंडल प्रभारी चन्देश्वरी प्रसाद, जिला युवा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, जिला महिला महामंत्री डॉ. वीणा बहन, कोषाध्यक्ष चन्देश्वर साह, जिला कार्यालय प्रभारी बबन सिंह, जिला, योग प्रशिक्षक शिवशंकर लाल दास, शिव नारायण यादव, अरुणचन्द्र बोस, रामकुमार, कमलेश वर्मा, गरीब लाल शर्मा, कमलेश वर्मा, गरीब लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।