विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 10:39 PM (IST)

कैमूर और रोहतास पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर दो कुख्यात नक्सलियाें को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये हैं।

दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

रोहतास [जेएनएन]। कैमूर व रोहतास पुलिस की संयुक्त छापेमारी से कैमूर पहाड़ी पर सक्रिय नक्सली टीपीसी संगठन लगभग ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गया है। गत 24 घंटे में कैमूर पुलिस ने टीपीसी संगठन के दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार नक्सली हत्या, रंगदारी, अपहरण आदि के एक दर्जन से अधिक मामलों में शामिल हैं। उनके पास से एक दोनाली बंदूक, एक देसी रायफल सहित दस गोली व 22 डेटोनेटर बरामद किया गया है। यह जानकारी एसपी हरप्रीत कौर ने दी। 

एसपी ने बताया कि एक मार्च को रोहतास जिला के सलमा निवासी विजय खरवार की गिरफ्तारी के बाद टीपीसी संगठन से जुड़े नक्सलियों में खलबली मच गई थी। इस क्रम में एएसपी अभियान राजीव रंजन के नेतृत्व में बेलांव थानाध्यक्ष सुदामा कुमार सिंह व भगवानपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह के साथ पुलिस बल ने गुप्त सूचना के आधार पर 23 मार्च को नक्सली प्रमोद तिवारी उर्फ नागा उर्फ नखड़ु को बेलांव थाना क्षेत्र के सोनाव स्थित उसके घर से दबोच लिया। साथ ही एक 12 बोर की दुनाली बंदूक व पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किया।

 यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बैंकों के बदल रहे नियम, मिनिमम बैंक बैलेंस कितना हो, जानिए

एसपी ने बताया कि प्रमोद तिवारी उर्फ नागा उर्फ नखड़ु से पूछताछ में पता लगने पर रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव के लाल जी पासी को शुक्रवार की भोर में अधौरा थाना क्षेत्र के मकरीखोह के जंगल से गिरफ्तार किया गया। साथ ही उसके पास से 315 बोर का देशी रायफल पांच जिंदा कारतूस व 22 डेटोनेटर बरामद किया गया।

गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के बाद भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव निवासी धनगढ़ा से 14 जुलाई 2016 को अपहृत वृद्ध देव शरण कुशवाहा व उसकी पत्नी मिता देवी का नर कंकाल मलुआ पहाड़ से बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि बरामद नर कंकाल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब पटना भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैमूर जिले में टीपीसी संगठन से जुड़ा एक मात्र नक्सली चैनपुर के लोहरा निवासी राम प्रवेश अब तक फरार है। कहा कि गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

 यह भी पढ़ें: बिहार में अपने संगठन की शाखा खोलेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ