विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में अपने संगठन की शाखा खोलेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 11:00 PM (IST)

यूपी के सीए योगी आदित्यनाथ अब बिहार में भी अपने संगठन हिंदू युवा वाहिनी की शाखा खोलेंगे। इसकी शुरूआत सीमांचल क्षेत्र से होगी।

बिहार में अपने संगठन की शाखा खोलेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
बिहार में अपने संगठन की शाखा खोलेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

 पटना [जेएनएन]। यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ अब अपने संगठन हिंदू युवा वाहिनी का विस्‍तार बिहार में भी करेंगे। बिहार में हिंदू युवा वाहिनी की शाखाएं खोली जायेगी। इसकी शुरूआत राज्य के सीमांचल इलाके कटिहार, किशनगंज और अररिया से होगी। 

किशनगंज के पूर्व भाजपा विधायक सिकंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में जुन-जुलाई से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संगठन हिंदू युवा वाहिनी का विस्‍तार शुरू हो जायेगा। सबसे पहले इसकी शाखाएं बिहार के किशनगंज, कटिहार, अररिया और पूर्णिया जिलों में खोली जायेगी। इसके बाद राज्य के अन्य जिलों में भी इसका विस्तार किया जायेगा। 

यह भी पढ़ें:  मेवालाल चौधरी को हाईकोर्ट से मिली राहत, नहीं होगी गिरफ्तारी

बता दें कि हिंदू युवा वाहिनी एक हिंदूवादी संगठन हैं, जिसके संस्थापक यूपी के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। वर्ष 2002 के अप्रैल माह में श्री राम नवमी के पर्व पर योगी आदित्यनाथ ने महानगर से कुछ राष्ट्रवादी नवयुवकों को संगठित कर हिंदू युवा वाहिनी की आधारशिला रखी। आज इसका विस्तार उत्तर प्रदेश के सभी 72 जनपदों के 86 इकाईयों में हुआ है। अब यूपी के बाहर भी इसका विस्तार किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: प्रेम कुमार की चुनौती- स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप अपनी आंख दान करें