विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी समस्याओं को ले किसान हों एकजुट : राजाराम

By JagranEdited By:
Published: Sat, 04 Nov 2017 03:04 AM (IST)

शहर के तेंदुनी काली स्थान के पास अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान

अपनी समस्याओं को ले किसान हों एकजुट : राजाराम
अपनी समस्याओं को ले किसान हों एकजुट : राजाराम

रोहतास। शहर के तेंदुनी काली स्थान के पास अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को किसान मुक्ति यात्रा रैली का आयोजन किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव व पूर्व विधायक राजा राम ¨सह ने कहा कि किसान एकजुट हो और कॉर्पोरेट लुटेरों से देश को मुक्त कराने में आगे आए। उन्होंने किसानों से 20 नवंबर को दिल्ली में आयोजित किसान संसद में भाग लेने की अपील की। अध्यक्षता पूर्व विधायक अरूण ¨सह ने की।

वक्ताओं ने कहा कि मनमोहन ¨सह की कांग्रेसी सरकार ने देश के बटाईदार, छोटे-मझोले किसानों को भूमि से बेदखल करने की मुहिम शुरू की और भाजपा नीत केंद्र सरकार किसानों की भूमि लूट, सब्सिडी में कटौती व समर्थन मूल्य में कमी के जरिए किसानों को लगातार मौत के मुंह में धकेलती जा रही है। सभा को पूर्व सांसद व अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोला, किसान संघर्ष समिति (एमपी) के नेता प्रहलाद पाटिल, किसान मजदूर विकास संगठन के अनिल ¨सह, कर्नाटक के किसान नेता आर चंद्रशेखर, अखिल भारतीय किसान महासभा के पुरुषोत्तम शर्मा (उतराखंड), प्रेम ¨सह गहलौत(हरियाणा), हीरा गोप (झारखंड), बिहार के रामाधार ¨सह, शिवसागर शर्मा के आलावा जवाहर लाल ¨सह, जगन्नाथ प्रसाद, कामता शर्मा, लक्ष्मण चौधरी आदि ने संबोधित किया।