यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी, बयान दर्ज
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास): अप हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में सामान चोरी की घटना

संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास): अप हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में सामान चोरी की घटना के बाद यात्रियों का बयान स्थानीय रेल थाना में दर्ज किया गया। यात्री लिखित आवेदन कोडरमा जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भेज रहे हैं।
जीआरपी थानाध्यक्ष सीताराम के अनुसार कोडरमा व गया के बीच 12307 अप हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के तीन यात्रियों के आभूषण व कपड़ों से भरा बैग चोर उड़ा ले गए। कोच संख्या एस-12 में गोविंद राम चांडक, अमित कुमार सोनकर व केएस राठौर कोलकता से बिकानेर जा रहे थे। गया से ट्रेन खुलने के बाद उन्हें चोरी का पता चला। डेहरी पहुंचने के बाद यात्रियों का बयान दर्ज किया गया।
कहते हैं एसआरपी
रेल पुलिस अधीक्षक प्रकाश नाथ मिश्रा ने कहा कि कोडरमा व आसपास के क्षेत्र में रात के समय रेल चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं। यात्रियों को इसकी जानकारी सुबह में हो पाती है। धनबाद के रेल एसपी से इस संबंध में बात कर विशेष अभियान चलाने के लिए कहा गया है। हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में घटित चोरी की घटना में पीड़ित यात्रियों का बयान दर्ज कर प्राथमिकी के लिए कोडरमा भेजा जा रहा है।
