विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक किमी के दायरे में ऑपरेशन क्लीनिंग चालू

By Edited By:
Published: Thu, 14 Mar 2013 09:16 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 14 Mar 2013 09:19 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

पूर्णिया, जागरण प्रतिनिधि : बर्ड फ्लू

को लेकर पूर्णिया में पांच दिनों से

चलाया जा रहा किलिंग अभियान

गुरूवार को पूरा हो गया। इस दौरान 6304 मुर्गे किलिंग टीम द्वारा मारे गये। इसके अलावा 1177 अंडे तथा 17

क्विंटल 71 किलो पाल्ट्री सीड्स भी नष्ट किया गया। अब प्रभावित इलाके के एक किलोमीटर के दायरे में दूसरा

चरण आपरेशन क्लिीनिंग शुरू किया गया है। इसके तहत किलिंग टीम द्वारा जिन स्थानों से मुर्गा पकड़ा गया है वहां सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया जा रहा है। यह अभियान भी चार दिनों तक चलेगा। इसके अलावा ब्लीचिंग पाउडर एवं चूना का छिड़काव भी प्रभावित इलाके में किया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया की किलिंग आपरेशन के पूरा होने के बाद अब जिला प्रशासन अपना सारा ध्यान आपरेशन क्लीनिंग में लगा रहा है।

हाई अलर्ट की स्थिति में है टीम

प्रभावित क्षेत्र के अलावा कहीं से भी मुर्गियों के मरने की खबर बाद टीम को वहां भेजा जाता है। जिला प्रशासन ने इस तरह की सूचना लोगों को देने की अपील की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर