विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्ड फ्लू को ले बने चेकपोस्ट के पांच मजिस्ट्रेट रात में मिले गायब

By Edited By:
Published: Sun, 10 Mar 2013 08:26 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 10 Mar 2013 08:27 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

पूर्णिया, जागरण प्रतिनिधि: बर्ड फ्लू को लेकर बनाये गये सोलह चेक पोस्ट में से पांच चेक पोस्ट के दंडाधिकारी शनिवार की रात चेकपोस्ट से गायब पाये गये। इस बात का खुलासा पूर्णिया डीएम मनीष कुमार वर्मा के औचक निरीक्षण में हुआ। बताया जाता है कि जिलाधिकारी अपने काफिले के साथ जब रात बारह बजे इन चेकपोस्टों पर पहुंचे तो पांच दंडाधिकारी ड्यूटी से गायब थे। जिलाधिकारी ने इन सभी दंडाधिकारियों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण पूछा है कि आखिर क्यों नहीं लापरवाही के आरोप में आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय। इसके अलावा इन सभी दंडाधिकारियों के एक दिन का वेतन डीएम ने तत्काल काटने का आदेश दे दिया है। जिलाधिकारी के इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर