विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्णिया में मुर्गियों में मिला बर्ड फ्लू

By Edited By:
Published: Fri, 08 Mar 2013 09:45 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2013 09:47 PM (IST)

News Article Hero Image

जा. प्र. पूर्णिया : जिले के सरकारी पॉल्ट्री फार्म में मुर्गियों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को की है। इसको लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। बर्ड फ्लू रोकने के लिए तत्काल जिले की सीमा सील कर दी गई है। साथ ही मुर्गा लदे वाहनों को आने-जाने से रोकने के लिए 16 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में मुर्गे व अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस को सौंपी गई है।

कैसे पकड़ में आया मामला :जिला मुख्यालय स्थित 15 नंबर वार्ड में एसएसपी कैंप स्थित सरकारी जिला पाल्ट्री फार्म में 338 मुर्गे-मुर्गियां की मौत हो गई। पशुपालन विभाग ने मरे मुर्गो के खून के नमूने को जांच के लिए कोलकाता के आरडीडीएल लैब भेजा। वहां जांच में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई। इसके बाद खून के नमूनों को विशेष जांच के लिए भोपाल के हाई सिक्यूरिटी डाइग्नोसिस लैब भेजा गया। वहां भी इस पर अंतिम मुहर लग गई।

मुर्गा मारने के लिए 15 टीमें गठित : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा, इस आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रभावित क्षेत्र में आसपास के एक किलोमीटर के क्षेत्र में लगभग 11 हजार मुर्गियों को मारने का फैसला किया गया है। इसमें कई पाल्ट्री फार्म के मुर्गे भी शामिल हैं। इसके अलावा दस किलोमीटर दायरे के सभी मुर्गे व अंडे बाहर नहीं जाएं इसकी भी व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर 15 टीमें गठित की गई है। हर टीम में सात सदस्य होंगे। बर्ड फ्लू को लेकर जिला मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष खोला गया है, जो 24 घंटे काम करेगा। बंगाल सीमा से सटे दालकोला चेकपोस्ट पर मुर्गा लदे वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

सभी सरकारी कर्मियों के अवकाश रद : जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी कर्मियों के अवकाश को तत्काल रद कर दिया है। साथ ही जो अवकाश पर हैं उन्हें भी वापस लौटने को कहा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पताल व निजी नर्सिग होम के संचालकों को भी पत्र लिखकर बर्ड फ्लू के लक्षण वाले मरीजों के अस्पताल आने पर तत्काल इसकी सूचना देने को कहा है। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए कारगर दवा टेमीफ्लोज व आसेल्टामिभि की दस हजार गोलियां सदर अस्पताल में मंगाई गई है ताकि जरूरत पड़ने पर यह दवा आसानी से मिल सके।

कहां-कहां बने चेक पोस्ट

कप्तानपाड़ा पुल, रानीपतरा, बैलोरी चौक, जीरोमाइल, बनभाग चौक, मरंगा बाइपास, हरदापुल, कटिहार मोड़, रजनी चौक, पोलिटेक्निक चौक, होप अस्पताल चौक, जनता चौक, मधुबनी चौक।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।