विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब बिहार के इस आश्रम के बाबा पर महिला ने लगाया यौनाचार का आरोप

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 27 Sep 2017 01:41 PM (IST)Updated: Thu, 28 Sep 2017 10:37 PM (IST)

सहरसा जिले के संतमत महर्षि मेही आश्रम के एक बाबा पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने ...और पढ़ें

अब बिहार के इस आश्रम के बाबा पर महिला ने लगाया यौनाचार का आरोप
अब बिहार के इस आश्रम के बाबा पर महिला ने लगाया यौनाचार का आरोप

पटना [जेएनएन]। सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत स्थित संतमत आश्रम के बाबा पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात में जुट गयी है।

पीड़िता की माने तो सुबह टहलते-टहलते रायपुर चौक पहुंची और मंदिर में प्रणाम करने गयी। इस दौरान वहां मंदिर में हरिमोहन बाबा ने मुझे देखकर गलत मंशा से गंदे-गंदे बात बोलने लगे। जब मैने मना किया तो मुझे खिंच कर अपने रूम में ले गये और जोर-जबरदस्ती करने लगे। जब महिला ने हल्ला किया तो गांव के लोग वहां आ गये।

 

महिला ने बताया कि इसके बाद हरिमोहन ने मेरे साथ मारपीट की। वहीं, बाबा ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों से इंकार किया है। उनके मुताबिक महिला ने उनके साथ बतमीजी की है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।