विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये हैं नीतीश के मंत्रिमंडल के सहयोगी, डालते हैं उनके विभागों पर नजर...

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 20 Nov 2015 02:10 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2015 08:58 PM (IST)

नीतीश कुमार पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए। उन्‍होंने सूचना व जन संपर्क, गृह एवं सामान्‍य प्रशासन विभाग अपने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। राजधानी के एेतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन की सरकार के 28 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही नीतीश कुमार पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने सूचना व जन संपर्क, गृह एवं सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखे हैं। अन्य विभागों का उन्होंने बंटवारा कर दिया है। आइए डालते हैं एक नजर...

नीतीश के पैत्रिक गांव में कुछ इस अंदाज में मना जश्न, क्लिक कर देखें फोटो...

नवगठित मंत्रिमंडल में किसे मिला कौन सा विभाग? एक नजर...

1. तेजस्वी यादव (राजद) : पथ एवं भवन निर्माण, पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण (उपमुख्यमंत्री)

2. तेजप्रताप यादव (राजद) : स्वास्थ्य, लघु सिंचाई तथा पर्यावरण विभाग

3. अब्दुल बारी सिद्दिकी (राजद) : वित्त विभाग

4. विजेंद्र प्राद यादव (जदयू) : ऊर्जा विभाग

5. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (जदयू) : जल-संसाधन विभाग

6. श्रवण कुमार (जदयू) : ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य विभाग

7. जयकुमार सिंह (जदयू) : उद्योग व साइंस टेक्नोलोजी विभाग

8. आलोक कुमार मेहता (राजद) : सहकारिता विभाग

9. चंद्रिका राय (राजद) : परिवहन विभाग

10. अवधेश कुमार सिंह (कांग्रेस) : पशुपालन विभाग

11. कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा (जदयू) : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण व कानून विभाग

12. महेश्वर हजारी (जदयू) : नगर विकास विभाग

13. अब्दुल जलील मस्तान (कांग्रेस) : उत्पाद व निबंधन विभाग

14. रामविचार राय (राजद) : कृषि विभाग

15 . शिवचंद्र राम (राजद) : कला-संस्कृति विभाग

16. डॉ. मदनमोहन झा (कांग्रेस) : राजस्व व भूमि सुधार विभाग

17. शैलेश कुमार (जदयू) : ग्रामीण कार्य विभाग

18. कुमारी मंजू वर्मा (जदयू) : समाज कल्याण विभाग

19. संतोष कुमार निराला (जदयू) : एससी-एसटी कल्याण विभाग

20. डॉ. अब्दुल गफूर (राजद) : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

21. चंद्रशेखर (राजद) : आपदा प्रबंधन विभाग

22. खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद (जदयू) : गन्ना उद्योग विभाग

23. मुनेश्वर चौधरी (राजद) : खाद्य एवं भूतत्व विभाग

24. मदन सहनी (जदयू) : खाद्य व उपभोक्ता विभाग

25. कपिलदेव कामत (जदयू) : पंचायती राज विभाग

26. अनिता देवी (राजद) : पर्यटन विभाग

27. विजय प्रकाश (राजद) : श्रम संसाधन विभाग

28. अशोक चौधरी (कांग्रेस) : शिक्षा व आइटी विभाग

.....................