विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुस्से से लाल हुए लालू के लाल, कहा- BJP के हाथों बिक गये नीतीश कुमार

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Sat, 29 Jul 2017 04:35 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 29 Jul 2017 09:43 PM (GMT+05:30)

लालू यादव के बड़ पुत्र तेजप्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के ...और पढ़ें

गुस्से से लाल हुए लालू के लाल, कहा- BJP के हाथों बिक गये नीतीश कुमार
गुस्से से लाल हुए लालू के लाल, कहा- BJP के हाथों बिक गये नीतीश कुमार

 पटना [जेएनएन]। राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री महागठबंधन टूटने के बाद सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी के हाथों बिक गये और विनाश करने वालों से समझौता कर लिया है।

तेजप्रताप ने ट्वीट किया कि बीजेपी ने बिहार की बोली लगाई वो नहीं बिका, बिहार के CM की लगाईं, वो बिक गए..। तेजप्रताप यहीं नहीं रूके, उन्‍होंने आगे कहा कि न्याय के साथ विकास की बात करने वाले, आज पूरे बिहार के साथ अन्याय किया और विनाश करने वालों के साथ समझौता किया। जनता समझ चुकी है आपकी"चालू-चाल"।  

इसके पहले तेजप्रताप ने ट्वीट कर कहा था कि माननीया नीतीश कुमार जी को नाग पंचमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। नीतीश जी दिलली से बाल और नाखून वाला लिफाफा वापस मंगवा लीजियेगा। आपका डीएनए टेस्ट हो चुका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।