यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP में लालू संग तेजस्वी भी करेंगे प्रचार, अखिलेश के लिये मांगेंगे वोट
यूपी विधानसभा चुनाव में लालू के साथ उनके डिप्टी सीएम बेटे तेजस्वी यादव भी प्रचार करेंगे। वे वहां अखिलेश यादव के लिये वोट मांगेंगे। इसकी जानकारी तेजस्वी ने आज दी।

पटना [जेएनएन]। उत्तर प्रदेश (यूपी) के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी वोट मांगते नजर आएंगे। तेजस्वी ने बताया कि वे अपने पिता व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे।
तेजस्वी ने कहा कि यूपी में अखिलेश का दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय है। वहां सपा व कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनेगी।
जदयू के यूपी में चुनाव से अलग रहने के फैसले पर तेजस्वी ने कहा कि यह जदयू का मामला है। कहा कि जहां तक राजद की बात है, राजद सपा-कांग्रेस गठबंधन के समर्थन में है। कांग्रेस को लेकर जदयू नेता शरद यादव के बयान को तेजस्वी ने उनकी व्यक्तिगत राय बताया। विदित हो कि शरद ने बीते दिन कांग्रेस की वर्तमान हालत को आपातकाल के दिनों से भी बदतर बता विवाद खड़ा कर दिया है।
