विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजस्वी बोले- आरोप क्या चीज़ होता है जी? घोटाला बोलो घोटाला

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Wed, 17 May 2017 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 10:03 PM (IST)

राजद अध्यक्ष लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक मीडिया चैनल को टारगेट करते हुए कहा कि आरोप क्या चीज होता है? घोटाला बोलो घोटाला।

तेजस्वी बोले- आरोप क्या चीज़ होता है जी? घोटाला बोलो घोटाला
तेजस्वी बोले- आरोप क्या चीज़ होता है जी? घोटाला बोलो घोटाला

 पटना [जेएनएन]। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र और बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने एक मीडिया चैनल को टारगेट कर ट्वीट करते हुए कहा कि आरोप क्या चीज़ होता है जी? घोटाला बोलों घोटाला...।आरोप से ख़बर नहीं बनती, घोटालों से बनती है।

तेजस्वी यादव ने उस मीडिया हाउस को टारगेट करते हुए यह बात कही जिसने लालू यादव और सिवान के पूर्व बाहुबलि सांसद शहाबुद्दीन के जेल में रहते हुए फोन पर के बातचीत को सार्वजनिक किया था।  इस फोन कॉल के सार्वजनिक होने के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ गया था। इस मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है।