विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेजस्वी का पीएम मोदी पर तंज- अब बता दीजिए, युवाओं को कब मिलेगी नौकरी

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Tue, 04 Apr 2017 01:45 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 04 Apr 2017 11:48 PM (GMT+05:30)

बिहार के उपमुख्यमंत्री आैर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए ...और पढ़ें

तेजस्वी का पीएम मोदी पर तंज- अब बता दीजिए, युवाओं को कब मिलेगी नौकरी
तेजस्वी का पीएम मोदी पर तंज- अब बता दीजिए, युवाओं को कब मिलेगी नौकरी

पटना [जेएनएन]। राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अब तो बता दीजिए कि युवाआें को रोजगार कब मिलेगा। 

दरअसल, पीएम मोदी ने रामनवमी के अवसर पर एक वीडियों संदेश के माध्यम से सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। तेजस्वी यादव ने उसी शुभकामना संदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय मोदीजी, आज रामनवमी के शुभ अवसर पर तो कम से कम सच बोल ही दीजिए कि युवाओं को सालाना 2 करोड़ नौकरी देने का वादा कब पूरा करना शुरू करेंगे।  

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश का मास्टर स्ट्रोक साबित हुई शराबबंदी, जानिए

यह पहली बार नहीं है जब तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के शुभकामना संदेश पर तंज कसा है। इससे पहले बिहार दिवस के अवसर पर जब पीएम मोदी ने बिहारवासियों को शुभकामना दी थी तो उस समय भी तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा था कि बिहारवासियों ने अापके 31 MP जिताये थे। सर 3 साल हो गये। अब तो इस शुभ अवसर पर तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे देते।