विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाहुबली MLA अनंत सिंह का बड़ा बयान - एक हो जाएं बीजेपी और नीतीश

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 17 Mar 2017 03:56 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 10:12 PM (IST)

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार को बीजेपी से हाथ मिला लेना चाहिए।

बाहुबली MLA अनंत सिंह का बड़ा बयान - एक हो जाएं बीजेपी और नीतीश
बाहुबली MLA अनंत सिंह का बड़ा बयान - एक हो जाएं बीजेपी और नीतीश

 पटना [जेएनएन]। जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दी है कि वो महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी से हाथ मिला लें। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में बिहार का विकास प्रभावित हुआ है।

उन्होंने ये बातें विधानमंडल सत्र के दौरान कहीं। उनका कहना है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया है। पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। एेसे में  नीतीश कुमार को बिहार के समुचित विकास के लिए बीजेपी से मिलकर बात करनी चाहिए और बिहार  के लिए उनके साथ जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  नाहक नहीं नीतीश समर्थकों का सपना

न्यायालय ने दी थी विधान सभा सत्र में भाग लेने के अनुमति

मोकामा विधायक अनंत सिंह को विधान सभा सत्र में भाग लेने के लिए न्यायालय ने अनुमति प्रदान की। अनंत सिंह ने पटना के एडीजे चार की अदालत में एक आवेदन देकर निवेदन किया था कि 23 फरवरी से 31 मार्च तक चलने वाले विधान सभा सत्र में भाग लेना चाहते हैं। ऐसे में न्यायालय से सत्र में भाग लेने की अनुमति प्रदान की जाये।

कोर्ट ने बेउर जेल प्रशासन को यह आदेश दिया है कि 23 फरवरी से 31 मार्च तक होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान अनंत सिंह को जेल से निकालकर कड़ी सुरक्षा के बीच सभापति को सौंपे, उसके बाद सत्र में भाग लेने के बाद उन्हें पुनः बेऊर जेल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाये।

यह भी पढ़ें:  दादा की परेशानी देख पोती ने बना दिया स्टेयर्स वॉकर, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित