विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JNU विवाद पर बोले लालू : निर्दोष छात्रों का दमन राष्ट्रवाद नहीं

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sun, 14 Feb 2016 09:03 AM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2016 03:07 PM (IST)

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत विरोधी नारे पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र विरोध से मुकाबला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत विरोधी नारे पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र विरोध से मुकाबला हमारी रगों में है, किंतु निर्दोष छात्रों पर दमन फासीवाद का चेहरा हो सकता है, हिंदुस्तानी राष्ट्रवाद नहीं।

अपने फेसबुक वॉल पर शनिवार को लालू ने कई टिप्पणियां की हैं, जिनमें दलित एवं पिछड़े समुदायों के जरिए सवाल उठाया है कि हमारे हिन्दुस्तानी राष्ट्रवाद का नहीं..दलित/पिछड़ा समाज पूछता है कि क्या केंद्रसरकार ने 'जेएनयू में देशद्रोह' की खोज रोहित वेमुला की आत्महत्या से उपजे आक्रोश को ढंकने के लिए किया है।

लालू ने कहा कि उनके लिए देश और देशभक्ति से बड़ा कुछ भी नहीं है, लेकिन चंद अनजान एवं अज्ञानी लोगों द्वारा जेएनयू में नारे लगाना राष्ट्रीय विषय बन रहा है, यह खेदजनक है। लालू ने सवाल उठाया कि कानूनी प्रावधानों द्वारा दफनाए गए मुर्दे को वर्षों बाद कब्र से क्यों निकाला जा रहा है तथा इसे निकालने में किसको फायदा हो रहा है, यह सब जानते हैं।