विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू पीएम से नाराज, राबड़ी गिरिराज से, जानिए दोनों ने क्या कहा?

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2017 11:50 PM (IST)

राजद अध्यक्ष लालू यादव यूपी में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, चुनाव प्रचार में वे पीएम मोदी पर जमकर हमला ...और पढ़ें

लालू पीएम से नाराज, राबड़ी गिरिराज से, जानिए दोनों ने क्या कहा?
लालू पीएम से नाराज, राबड़ी गिरिराज से, जानिए दोनों ने क्या कहा?

पटना [जेएनएन]। राजद अध्यक्ष जहां यूपी चुनाव में जमकर समधीजी और दामादजी के लिए चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, वहीं उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी राजकाज में व्यस्त हैं। दोनों पीएम मोदी पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

 विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंची  पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गिरिराज सिंह पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव को प्रभावित करने के लिए नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर तीखा वार किया है। राबड़ी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव को प्रभावित करने के लिए केंद्रीय मंत्री भड़काऊ बयान दे रहे हैं। राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करें।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि अब मुसलमानों को को अल्पसंख्यक कैटेगरी से बाहर कर देना चाहिए बयान के बाद से बिहार में सियासी भूचाल मचा हुआ है।
 वहीं उत्तर प्रदेश चुनावों में सपा-कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे लालू यादव ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का वाराणसी में डेरा भाजपा की हार का संकेत है। यहां सपा-कांग्रेस की जीत पक्की है। लालू ने कहा, "मैंने यहां 40 जगह जनसभा की है। लोगों से मिल रहा हूं। भाजपा वाराणसी और उप्र में पूरी तरह हार चुकी है।
प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को लेकर उन्होंने कहा कि बिना इजाजत के रोड शो हुआ। जब पूछा गया तो कहा कि बाबा को प्रणाम करने गए थे, रोड शो नहीं किया। लालू ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि संघ परिवार और भाजपा देश का टुकड़ा-टुकड़ा कर देना चाहते हैं। मुलायम के साथ प्रचार करने को लेकर उन्होंने कहा, "नेताजी का पूरा आशीर्वाद है। फिर हम जवान हैं, सो प्रचार में जुटे हैं।"
लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने भाषणों से पद की गरिमा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कहा, "मोदी देश का विभाजन चाहते हैं। मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में अद्भुत समानता है। ये दोनों ही मुसलमानों के विरोधी हैं। प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि वह देश का विभाजन चाहते हैं।"
लालू प्रसाद यादव ने भाजपा नीत एनडीए सरकार द्वारा पिछले नवंबर को किए गए नोटबंदी के फैसले की तुलना 1970 के दशक में जबरन नसबंदी कराए जाने से भी की। लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि मोदी सरकार ने नोटबंदी नहीं की, बल्कि देश की सवा सौ करोड़ जनता की नसबंदी कर दी है, जिसमें जनता को बैंकों से अपना ही पैसा निकलवाने के लिए लाइन में लगने पर मजबूर होना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।