विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़ा खुलासा: BSSC की इंटरस्तरीय परीक्षा आज, प्रश्नपत्र पहले से लीक!

By Amit AlokEdited By:
Published: Sat, 28 Jan 2017 10:32 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2017 10:05 PM (IST)

पटना पुलिस ने परीक्षाओं में सेटिंग व सेना में बहाली कराने वाले एक गिरोह का उद्भेदन किया है। रविवार को ...और पढ़ें

बड़ा खुलासा: BSSC की इंटरस्तरीय परीक्षा आज, प्रश्नपत्र पहले से लीक!
बड़ा खुलासा: BSSC की इंटरस्तरीय परीक्षा आज, प्रश्नपत्र पहले से लीक!

पटना [जेएनएन]। राजधानी पुलिस ने शनिवार को सेना में बहाली और प्रतियोगी परीक्षाओं में सेटिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना मुन्ना कुमार समेत चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है लेकिन मास्टर माइंड गुरूजी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

प्रश्न मैच करने के बाबत जब परीक्षार्थियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र लीक की बात अफवाह नहीं हो सकती क्योंकि ज्यादातर प्रश्न लीक प्रश्नपत्र से मैच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा हॉल में जब प्रश्न पत्र हाथ में आया तो देखकर हैरानी हुई कि अधिकतर प्रश्न, लीक प्रश्नपत्र से मैच कर रहे थे, इस बात का पता चलते ही मामले की सख्ती से जांच की जा रही है।

फिलहाल इस बारे में कोई पुख्ता सुबूत या अाधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। इंतजार है अब परीक्षा के खत्म होने का, उसके बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी कि प्रश्नपत्र लीक होने के बाद कितने प्रश्न मैच कर गए। वहीं सासाराम के शेरशाह कॉलेज और उच्च माध्यमिक विद्यालय डिलिया देहरी परीक्षाकेंद्र से दो मुन्नाभाई भी गिरफ्तार किए गए।

आज सुबह से लीक प्रश्नपत्र बिक रहे थे बाजार में

गिरोह के एक सदस्य ने रविवार को होने वाली बीएसएससी की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की भी जानकारी दी है। आज सुबह से कई प्रश्नपत्र बाजार में आ गए हैं, जिनके असली हाने के दावे किए जा रहे हैं।

इस बीच बीएसएससी की इंटरस्तरीय परीक्षा हो रही है। पेपर लीक हुआ है या नहीं, इस संबंध में आयोग के सचिव परमेश्वर राम ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। इस बाबत चेयरमैन से संपर्क के प्रयास विफल रहे। अब परीक्षा समाप्त होने का इंतजार है।

वाट्सएप पर मिलने थे प्रश्न

गिरोह के गिरफ्तार सदस्य नीतीश ने पुलिस को बताया कि बीएसएससी परीक्षा का प्रश्नपत्र गुरुजी उर्फ अमिताभ ने लीक किया है। उसने प्रति उम्मीदवार छह लाख रुपये की वसूली की है, वह एक लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से गुरुजी को भुगतान करता। प्रश्न उसे वाट्सएप पर मिलने वाले थे, लेकिन इससे पहले वह पकड़ा गया।

पुलिस कर रही पूछताछ

आज परीक्षा आरंभ होने के पहले से ही कई तरह के प्रश्नपत्र बाजार में बिकने लगे थे। हम इनकी असलियत की पुष्टि नहीं करते, लेकिन अगर इनमें जरा भी सच्चाई है तो गंभीर मामला है। पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लिया है। पुलिस सुबह से ही कई फोटो कॉपी के दुकानदारों से भी पूछताछ कर रही है।

20 हजार में सेना का मेडिकल टेस्ट पास

इस गिरोह के लोग सेना में बहाली कराने के लिए एक उम्मीदवार से पांच लाख रुपये वसूलते थे। गिरफ्तार राहुल के अनुसार यूपी के अनिल कोतवाल के माध्यम से उसका दानापुर आर्मी रेजिमेंट के दो कर्मियों से परिचय हुआ था, जिन्हें वह एक उम्मीदवार को मेडिकल टेस्ट में पास कराने के लिए 20 हजार रुपये देता था। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कराने के लिए 80 हजार रुपये प्रति उम्मीदवार भुगतान करता था।

इसके एवज में परीक्षा में आने वाले 50 से अधिक प्रश्न उम्मीदवारों को एक दिन पहले ही दे दिया जाता था। मुन्ना और राहुल का दावा है कि उसके जरिए सेना में बहाल हुए दर्जनों लोग फिलहाल देश के विभिन्न राज्यों में सेवा दे रहे हैं।

कई दस्तावेज बरामद

पुलिस को गिरोह कि पास से कई उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आर्मी की बहाली से जुड़े दस्तावेज, एक दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड, मोबाइल, दो लग्जरी गाडिय़ां और 3.48 लाख रुपये बरामद हुए हैं। मुन्ना ने एक्स आर्मीमैन का फर्जी पहचान पत्र बनवा रखा था, जिसे दिखाकर वह आवेदकों से मोटी रकम की उगाही करता था।

गिरोह में सेना के लोग भी

जालसाजों के मोबाइल की कॉल डिटेल में सेना के कुछ लोगों से लगातार बातचीत होने के प्रमाण मिले हैं। पुलिस उनके नाम सार्वजनिक नहीं कर रही है। भूमिका के सत्यापन की बात कही जा रही है। इस संदर्भ में एसएसपी ने सेना के वरीय अधिकारियों को पत्राचार करने के साथ उन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की बात कही है।

एक कर्नल पर गंभीर आरोप

गिरफ्तार मुन्ना ने बताया कि 2004 में उसने सेना की बहाली के लिए किसी को मोटी रकम दी थी, लेकिन उसका चयन नहीं हुआ और रुपये भी नहीं लौटे। इसके बाद वह फर्जीवाड़ा करने लगा। उसकी पहचान सेना के एक कर्नल से हुई। उन्होंने उसके लड़कों को बहाली के लिए पुणे बुलाया, जहां उनकी पत्नी ने 12 लाख रुपये नकद लिए। हालांकि काम नहीं हुआ और उनकी पत्नी रुपये वापस करने में आनाकानी कर रही थी।

इस बीच उनका ट्रांसफर मुजफ्फरपुर हो गया। कई बार उनकी पत्नी को पैसे लौटाने के लिए कॉल किया तो कर्नल ने काजी मोहम्मदपुर थाने में चार मार्च 2016 को रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करवा दी।

बोले एसएसपी

एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि गिरफ्तार मुन्ना धोखाधड़ी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। गुरुजी की तलाश में छापेमारी चल रही है। सेना के कुछ लोगों के नाम उजागर हुए हैं, जिनकी भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। कर्नल पर लगे आरोपों की छानबीन की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।