विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM मोदी से बिहार के सांसदों ने की नीतीश सरकार की शिकायत, मिली हिदायत

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 29 Mar 2017 09:34 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 08:17 PM (IST)

बिहार की राजनीतिक हलचल और विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी आज बिहार के सांसदों से मुलाकात की।

PM मोदी से बिहार के सांसदों ने की नीतीश सरकार की शिकायत, मिली हिदायत
PM मोदी से बिहार के सांसदों ने की नीतीश सरकार की शिकायत, मिली हिदायत

पटना [जेएनएन]। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के रिजल्ट के बाद बिहार में मची सियासी हलचल की जानकारी लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के सांसदों से मुलाकात की। ब्रेकफास्ट पर बुलाए गए सांसदों से पीएम मोदी ने बिहार के ताजा हालात का जायजा लिया।

बिहार के सांसदों के बैठक में बिहार के वर्तमान राजनीतिक हालात के साथ ही बिहार में चल रहे विकास कार्यों की  भी चर्चा की। सांसदों ने बिहार सरकार के रवैये की शिकायत की और बिहार में चल रही कानून व्यवस्था और राजनीतिक हालात से पीएम को अवगत कराया। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर प्रदेश में चल रहे हालात पर भी चर्चा की।

पीएम ने दी नसीहत-  सोशल मीडिया से खुद को अपडेट रखें

प्रधानमंत्री ने बिहार के सांसदों की बात ध्यान से सुनीं और उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों को राज्य की जनता तक पहुंचाएं और सोशल मीडिया से खुद को अपडेट रखें। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा सांसद पीएम मोदी की इस मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित थे और बिहार में चल रही पार्टी की कार्य योजनाओं से पीएम मोदी को अवगत कराया। साथ ही बिहार में चल रहे विकास कार्यों का भी लेखा-जोखा दिया।

यह भी पढ़ें: बिहार में नंबर बढ़वाने के लिए शिक्षक ने की अश्लील पेशकश

बिहार के ताजा हालात में जदयू ने जहां लोकसभा चुनाव के लिए पीएम पद के उम्मीदवार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम प्रस्तावित किया है वहीं महागठबंधन के दलों ने इसपर असहमति जताई है। सभी लोकसभा में बीजेपी को मात देने के लिए बिहार की शैली अपनाते हुए महागठबंधन की बात कर रहे हैं तो वहीं पीएम पद की उम्मीदवारी पर एकमत नहीं है।

एेसे में बिहार के सांसदों से पीएम की आज की मुलाकात एक खास बात है। सांसदों से पीएम की मुलाकात के बाद ही पता चलेगा कि किन मुद्दों पर बातचीत हुई और बिहार के विकास के लिए क्या कुछ खास रहा।

यह भी पढ़ें: बिहार: जेडीयू नेता के ट्वीट से महागठबंधन में मची खलबली, हो सकती है कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।