विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शैतान भगाने के लिए महिलाओं का प्राइवेट पार्ट छूता था पास्टर, फिर करता था दुष्कर्म

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 23 Oct 2017 10:32 AM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 10:27 PM (IST)

पटना सिटी स्थित एक चर्च का पास्टर महिलाओं से इलाज के बहाने दुष्कर्म किया करता था। प्राथमिकी के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शैतान भगाने के लिए महिलाओं का प्राइवेट पार्ट छूता था पास्टर, फिर करता था दुष्कर्म
शैतान भगाने के लिए महिलाओं का प्राइवेट पार्ट छूता था पास्टर, फिर करता था दुष्कर्म

पटना [जेएनएन]। पटना सिटी स्थित एक चर्च का पास्टर इलाज के बहाने महिलाओं को झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया करता था। दो महिलाओं ने उसके विरूद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पास्टर चन्द्रमा राज को महिला थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

महिलाओं का आरोप है कि पादरी ने उनके साथ दुष्कर्म किया और उनका अबॉर्शन भी कराया। महिलाओं के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी पादरी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के आरोप सही पाए गए हैं।

आरोपित आलमगंज थाना क्षेत्र के दादरमंडी के एक मकान में इंडिया मिशन नाम से चर्च चलाता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महिला समर्थक महिला थाने पहुंची और हंगामा करने लगीं। महिला थानाध्यक्ष विभा कुमारी का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पीडि़ता का 164 के तहत बयान कराया गया है। 

एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि जांच में सही पाए जाने के बाद पास्टर को अरेस्ट करने के साथ ही जेल भेज दिया गया। पास्टर एनजीओ भी चलाता है।

कई महीने से कर रहा था यौनशोषण, अबॉर्शन भी कराया

दोनों महिलाओं का आरोप है कि वे करीब छह माह से चर्च से जुड़ी थीं। वहां जाकर प्रेयर करती थीं। महिलाओं के मुताबिक, प्रेयर के दौरान प्राइवेट पार्ट को टच करते थे। यही नहीं कहते थे कि ऐसा करने से शरीर में मौजूद शैतान भाग जाएगा।

दोनों का आरोप है कि पिछले दो-तीन माह से यौन शोषण करने के साथ ही अश्लील हरकत करता था। मना करने पर वह अपनी हरकत से बाज नहीं आता था।एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो फादर ने राजा बाजार स्थित एक हॉस्पिटल में उसे ले जाकर अबॉर्शन करा

इलाज के बहाने करता था दुष्कर्म 

आलमगंज थाना क्षेत्र की दादरमंडी निवासी पीडि़त महिला ने 23 सितंबर को महिला थाने में शिकायत की। महिला का आरोप है कि वह कुछ माह से बीमार थी। उसे बच्चा नहीं हो रहा था। इस दौरान वह एक महिला के संपर्क आई। महिला ने बताया कि उक्त चर्च में जाने से स्वास्थ में सुधार होगा और बच्चे की इच्छा भी पूरी हो सकती है।

वह छह माह पूर्व से चर्च में प्रार्थना के लिए जाने लगी। उसका पास्टर चन्द्रमा राज से संपर्क हुआ। उसने बताया कि तुम्हारे शरीर पर शैतान का साया है। अलग से पूजा पाठ करना होगा। महिला उसके झांसे में आ गई। एक माह पूर्व पास्टर का परिवार रोहतास के सकरौली गांव गया हुआ था।

उसने घर पर पूजा के नाम पर बुलाया। फिर धर्म की बात कहकर अश्लील हरकत करने लगा। मना करने पर शैतान भगाने के नाम पर गुमराह करता रहा। फिर मिठाई खिलाई और उसकी बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। 

एक और महिला हुई थी शिकार 

होश में आने के बाद महिला सब कुछ समझ चुकी थी। उसने दादरमंडी की एक महिला को पूरी कहानी बताई, जो पूर्व में उसके साथ प्रार्थना करने जाती थी। उसके साथ भी पास्टर अश्लील हरकत करता था। फिर दोनों महिलाएं चर्च में गई। जहां पास्टर की पत्नी से मुलाकात हुई। उसने दोनों महिलाओं को बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी। 

एक महीने बाद एक्शन 

पीडि़त महिला पास्टर की धमकी से डरी थी। उसने 23 सितंबर को महिला थाने में पास्टर के खिलाफ लिखित शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं की। इसी बीच महिला कल्याण समिति संस्था की अर्चना राय से मुलाकात हुई। उसने पूरी कहानी बताई। अर्चना महिला थाने पहुंची। रविवार को महिला थाने की पुलिस पास्टर को गिरफ्तार कर लिया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।