Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब देश में केवल पांच जगह ही बदले जा रहे पुराने नोट, जानिए

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Thu, 05 Jan 2017 09:43 PM (IST)

    नोटबंदी के बाद अब देश में केवल पांच जगह ही हजार व पांच सौ के पुराने नोट बदले जा रहे हैं। ये आरबीआइ के मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नागपुर और दिल्ली कार्यालय हैं।

    पटना [जेएनएन]। अगर आपके पास अब भी 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। इन्हें बदलने के लिए अब पूरे देश में केवल पांच जगह ही जाना होगा। बिहार की बात करें तो यहां एक भी जगह पुराने नोट बदलने की सुविधा नहीं दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना या सूबे के किसी भी शहर में अब पुराने नोट बदलने की सुविधा नहीं है। राजधानी के गांधी मैदान स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में भी पुराने नोट नहीं बदले जा रहे हैं। केंद्रीय कार्यालय के निर्देश के बाद पहली जनवरी से ही इस पर पाबंदी लगा दी गई है।

    शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर कहा - महिलाओं के साथ अच्छा नहीं किया केंद्र सरकार ने

    सिर्फ पांच जगह बदले जा रहे नोट

    अब देश के सिर्फ पांच नगरों में स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालयों में नोट बदलने की सुविधा है। ये आरबीआइ के मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नागपुर और दिल्ली कार्यालय हैं। अन्य किसी भी आरबीआइ के कार्यालय में नोट एक्सचेंज नहीं किए जा सकेंगे।

    तेजप्रताप ने भी कसा तंज, कहा - अब तो सॉरी बोल दीजिए पीएम मोदी जी

    रोज आरबीआइ पहुंच रहे लोग

    बैंक शाखाओं में 30 दिसंबर तक पुराने नोट बदलने की समय सीमा खत्म होने के बाद भी आरबीआइ के पटना क्षेत्रीय कार्यालय में 500 और 1000 रुपये के नोट बदले जा रहे थे। बीते सोमवार से यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है। आरबीआइ की ओर से कहा गया कि केंद्रीय कार्यालय के निर्देश के बाद अब यहां नोट नहीं बदले जाएंगे।

    अब क्या करें पुराने नोटों का?

    नोट न बदलने जाने से निराश रामसेवक सिंह कहते हैं, अब ये नोट घर में ही पड़े रहेंगे, क्या किया जा सकता है। सरकार को और मोहलत देनी चाहिए। इसी तरह से नोट बदलने आए एक अन्य ग्राहक नंदू गुप्ता ने कहा कि मां ने तिजोरी में रुपये रख दिए थे। मिल ही नहीं रहा था। जब मिला तो आरबीआइ आए, लेकिन यहां एक्सचेंज नहीं किया जा रहा।