विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NIA का खुलासा, ट्रेन-पटरी उड़ाने के लिए ISI से भोजपुरी एक्टर्स ने लिए थे पैसे

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 16 Feb 2017 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2017 11:33 PM (IST)

एनआइए ने ट्रेन हादसे की साजिश रचने के आरोप में भोजपुरी के तीन एक्टर्स को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पैसों ...और पढ़ें

NIA का खुलासा, ट्रेन-पटरी उड़ाने के लिए ISI से भोजपुरी एक्टर्स ने लिए थे पैसे
NIA का खुलासा, ट्रेन-पटरी उड़ाने के लिए ISI से भोजपुरी एक्टर्स ने लिए थे पैसे

पटना [जेएनएन]। पिछले दिनों देश में हुए ट्रेन हादसों में शामिल तीन और आरोपियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। तीनों को आईएसआई ने पैसे का लालच दिया जिसके बदले इनको भारतीय ट्रेनों को पटरी से उतारना था। एनआईए के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की आईएसआई के शैमशुल होदा के इशारे पर ये लोग काम कर रहे थे।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खुलासा किया है कि घोड़ासहन रेल हादसे की साजिश रचने वालों में भोजपुरी फिल्म बनाने वाला एक और शख्स भी शामिल है, जिसे फिल्म बनाने के लिए पैसे की ज़रूरत थी। इसीलिए वो आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था। अभी तक भोजपुरी फिल्मों से जुड़े तीन लोग पकड़े जा चुके हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम गजेंद्र शर्मा, ब्रजकिशोर गिरी और मुकेश यादव हैं। मुकेश यादव भोजपुरी फिल्मों में गाने लिखता था। वहीं ब्रजकिशोर गिरी का नेपाल में अपना बॉलीवुड स्टूडियो है। जबकि गजेंद्र शर्मा का बिहार में एक स्टूडियो है और इसके अलावा कई और भी काम करता था। 21 नवंबर को इंदौर-पटना एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से 150 लोगों की मौत हो गई थी। इस ट्रेन हादसे में इन तीनों का हाथ होने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: लड़कियों ने बीच सड़क पर यूं उतारा इश्क का भूत, वीडियो वायरल

एनआईए की जांच में सामने आया है कि ब्रजकिशोर गिरी इन दिनों नेपाल में एक फिल्म प्रोजेक्ट में काम कर रहा था इसी दौरान वो कानपुर ट्रेन हादसे का मास्टर माइंड और आइएसआइ एजेंट शमसूल होदा के संपर्क में आया है जिसके बाद होदा ने उसे पैसे का लालच दिया।

ब्रजकिशोर गिरी एक बड़ा प्रोडूसर बनने का सपना देखता था लेकिन पैसे की कमी के चलते वो ऐसा नहीं कर पा रहा था। शमसूल होदा से मिलने के बाद उसे लगा कि वो अपना ये सपना पूरा कर सकता है। एनआईए इस मामले में फेक करेंसी के मामले को भी देख रही है। जांच एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ब्रजकिशोर गिरी का इस्तेमाल पाकिस्तान से फेक करेंसी में भी किया गया है!

यह भी पढ़ें: पटना के इस फ्लैट में चल रहा था मौत का कारोबार, छापे में मिली लाखों की नशीली दवा

नआईए की पूछताछ में सामने आया है कि गजेंद्र शर्मा भी फिल्म बनाना चाहता थे लेकिन उसके पास भी पैसे नहीं जिसकी वजह से वो ब्रजकिशोर गिरी के संपर्क में था। पैसे के लिए उसने कथित तौर पर गिरी के साथ साजिश रची। इस साजिश में मुकेश ने भी इनका साथ दिया।

बता दें कि इससे पहले आइएसआइ के इशारे पर दुबई में बैठकर भारत की ट्रेनों को निशाना बनाने की साज़िश रचने वाले शमसूल होदा को नेपाल की राजधानी काठमांडू में गिरफ्तार किया गया था। शमसूल होदा पर कानपुर रेल हादसे का आरोपी है।