विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पद संभालते ही बोले BJP अध्यक्ष, नीतीश के 'सात निश्चय' बर्बादी के संकल्प

By Amit AlokEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2016 07:20 AM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 11:10 PM (IST)

बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पद संभालते ही नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के सात निश्चय बर्बादी के सात संकल्प हैं।

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। बिहार की बागडोर संभालने के साथ ही नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने प्रदेश की नीतीश सरकार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो महागठबंधन सरकार चुनाव कराकर देख ले। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय को बर्बादी का संकल्प करार दिया।

नित्यानंद राय शुक्रवार की रात प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर महागठबंधन सरकार पर करारा हमला बोला। कहा कि बिहार में सात निश्चय नहीं बर्बादी के सात संकल्प लिए गए हैं।

उन्होंने सात निश्चय का नया नामकरण किया। कहा कि महागठबंधन सरकार ने हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती, भ्रष्टाचार और सामाजिक विद्वेष फैलाने का संकल्प लिया है।

राबड़ी माफी पर अड़ीं, सुशील मोदी बोले- सवाल ही नहीं, कुछ भी गलत नहीं कहा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर सात निश्चय का नाम दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि राजनीतिक मंच से ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं। बकौल राय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है। केंद्र सरकार की 71 योजनाएं चल रही हैं। लेकिन, दुर्भाग्य है कि बिहार सरकार राशि खर्च नहीं कर पा रही है। बिहार के हिस्से का पैसा लौट रहा है।

चुनौतियों को कर दूंगा चकनाचूर

राय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के साथ केंद्रीय नेतृत्व ने कहा कि बिहार में बहुत चुनौतियां हैं। लेकिन, मैंने भी ठान लिया है कि छह पूर्व अध्यक्षों और लाखों कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में चुनौतियों को चकनाचूर कर दूंगा।

नोटबंदी : एटीएम के बाहर लाइन में लगे युवाओं ने कहा - ग्रेट हैं पीएम, अच्छे हैं सीएम

मंगल पांडेय ने सौंपा कार्यभार

इससे पहले निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने राय को विधिवत राय कार्यभार सौंपा। स्वागत समारोह को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार, वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश कुमार सिंह और सांसद अश्विनी चौबे ने संबोधित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।