एक महीने से गैंग रेप कर रहे थे नक्सली, विरोध किया तो पति को AK 47 से भूना
औरंगाबाद में दो नक्सली कमांडर एक गरीब लकड़हारे की पत्नी से करीब एक महीने से गैंग रेप कर रहे थे। इसका विरोध करने पर उन्होंने लकड़हारे को भून डाला।
पटना [वेब डेस्क]।गरीबों का हमदर्द होने का दावा करने वाले नक्सलियों का यह खौफनाक चेहरा है। दो नक्सली एक गरीब लकड़हारे की युवा पत्नी का एक महीने से लगातार गैंग रेप कर रहे थे। जब लकड़हारे ने इसका विरोध किया तो नक्सली दस्ते ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसे गोलियों से भून डाला। घटना का खुलासा मृतक की पीडि़त पत्नी ने आज किया।
घटना बीती रात मदनपुर के उतर कोयल नहर समीप गेवाल बिगहा गांव में की है। जानकारी के अनुसार हथियारबंद नक्सली दस्ते ने मदनपुर थाना क्षेत्र के चिलमी गांव के निवासी गरीब लकड़हारे अवधेश सिंह भोक्ता को एके 47 से भून डाला। लकड़हारे की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दो नक्सली कमांडर प्रसाद जी और नवल जी एक माह से उसके घर आकर उसका लगातार गैंग रेप कर रहे थे।
पढ़ें : डिप्टी मेयर के बाद पूर्व जदयू नेता को गोलियों से भूना
मृतक की पत्नी के अनुसार उसके साथ हो रहे कुकृत्य का विरोध करने पर नक्सलियों ने उसके पति को मार डाला और उसपर पुलिस मुखबिरी का आरोप मढ़ दिया। नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़ा, जिसमें मारे गए लकड़हारे को पुलिस का मुखबिर बताया गया है।
पढ़ें : लड़की को देखा तो बॉयफ्रैंड ने किडनैप कर पीटा, देखिए वारदात लाइव
पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा बेकसूरों को मार रहे नक्सली
घटना को लेकर एसपी बाबू राम ने कहा कि नक्सली बेकसूर लोगों की हत्या पुलिस का मुखबिर बताकर कर रहे हैं। पुलिस की उनपर नजर है। मारे गये लकड़हारे का पुलिस से कोई वास्ता नहीं है।