विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड की मस्त गर्ल रवीना ने गुनगुनाया, 'नथुनिया पर गोली मारे', बेकाबू हुई भीड़

By Amit AlokEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 10:27 PM (IST)Updated: Thu, 02 Mar 2017 09:25 PM (IST)

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रवीना टंडन बुधवार को आरा में थीं। वहां उन्‍होंने भोजपुरी गीत 'नथुनिया पर गोली मारे' गाकर भीड़ को बेकाबू कर दिया। उनके दीदार के लिए प्रशंसक उमड़ पड़े।

बॉलीवुड की मस्त गर्ल रवीना ने गुनगुनाया, 'नथुनिया पर गोली मारे', बेकाबू हुई भीड़
बॉलीवुड की मस्त गर्ल रवीना ने गुनगुनाया, 'नथुनिया पर गोली मारे', बेकाबू हुई भीड़

भाेजपुर [जेएनएन]। बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन बुधवार को आरा पहुंचीं। उनकी एक झलक पाने को होड़ लगी रही। रवीना संग सेल्‍फी लेने की प्रशंसकों में होड़ मची दिखी। इस अवसर पर उन्‍होंने भोजपुरी गीत नथुनिया पर गोली मारे... को गुनगुनाया तो भीड़ बेकाबू होती दिखी।
रवीना ने कहा कि बिहार और खासकर आरा आकर बहुत खुशी हो रही है। यहां के बारे में मुंबई में बहुत सुना था। यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। उन्होंने अपनी मशहूर फिल्म मोहरा के गाने 'टिप-टिप बरसा पानी...' के अलावा भोजपुरी गीत 'नथुनिया पर गोली मारे...' को भी गुनगुनाया। फिर भोजपुरी में ही कहा, 'हम रउआ लोग के बहुत प्यार करीं ला।'

मर्सिडीज से भी महंगी बिकती यह छिपकली, एक तस्कर गिरफ्तार
 प्रशंसक रवीना के करीब पहुंचने के लिए बेकाबू भीड़ को काबू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशंसक धक्का-मुक्की करते हुए रवीना के करीब पहुंचना चाह रहे थे। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी भी भांजनी पड़ी। इससे मची भगदड़ में कुछ लोगों को चोटें आईं।

बिहार बोर्ड : सही निकला मैट्रिक परीक्षा का वायरल पेपर