विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जेहाद : प्यार के बाद हुई शादी की बात, कहा- पहले धर्म परिवर्तन करो

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 17 Jun 2016 10:51 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2016 12:16 AM (IST)

बिहार के नवादा जिले में लव जिहाद का एक ताजा मामला देेखने को मिला है। प्यार के बाद शादी के ...और पढ़ें

लव जेहाद : प्यार के बाद हुई शादी की बात, कहा- पहले धर्म परिवर्तन करो
लव जेहाद : प्यार के बाद हुई शादी की बात, कहा- पहले धर्म परिवर्तन करो

नवादा [जेएनएन]। पहले तो प्रेम का स्वांग रचकर युवक ने एक किशोरी को बहकाया, फिर जब बात बढ़ी तो शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा। मामले की जानकारी पर घर वालों ने जब लड़की को घर से बाहर निकलने से रोका तो लड़के ने एक सहयोगी के साथ लड़की को उसके घर से जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश की।

लड़की और उसकी मां के चिल्लाने पर जुटे लोगों ने युवक को दबोच लिया। इज्जत के नाम पर युवक को छोड़ कर समझौते के नाम पर जब युवक के परिजनों ने लड़की को इस्लाम कबूल कराने की सलाह दी तो हक्का-बक्का परिजन थाने पहुंचे। लड़की का पूरा परिवार इस घटना के बाद सहमा हुआ है।

क्या है पूरा मामला मामला

पीडि़त किशोरी के पिता ने रजौली थाना में गांव के तौफिक अंसारी उर्फ मंटू और परवेज के खिलाफ जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक मंटू पिछले दो महीने से बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए धर्म परिवर्तन और शादी करने को कहा करता था। विरोध करने पर लड़की को सपरिवार जान से मारने की धमकी देता था।

लड़की ने यह बात परिजनों को बताई तो उसे सावधान करते हुए परिजनों ने इज्जत के नाम पर चुप रहने को कहा। लेकिन रविवार की रात मंटू अपने साथी परवेज के साथ घर में घुसा और लड़की को घसीट कर बाहर ले जाने लगा। घरवालों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग दौड़े।

इस दौरान मंटू पकड़ में आ गया, परवेज अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। बात बढ़ती इससे पहले ही मंटू के फूफा अजीम ने गांव में पंचायती कर उसे सजा देने का वादा किया। आसपास के लोगों की सलाह पर परिजन चुप रह गए। मंटू को छोड़ दिया गया।

लेकिन सोमवार की रात मंटू के घर वाले और उसके समर्थक हथियार से लैस होकर घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि लड़की को इस्लाम कबूल करना होगा। इस पर परिजनों ने प्रतिवाद किया।

दो महीने से कर रहा था तंग

परिजनों की मानें तो मनचला मंटू लड़की को पिछले दो माह से तंग कर रहा था। जब वह स्कूल पढऩे जाती थी तो वह रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता था। इस दौरान धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने की बात कहता था। कहता था कि मैं धर्म परिवर्तन करा कर रहूंगा। उसने 12 जून को घर आकर साथ ले जाने की धमकी पहले ही दी थी। लेकिन लड़की ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था। उसने परिजनों को भी यह बात नहीं बताई थी।

समाज के सामने मिला था कार्रवाई का आश्वासन

बताते हैं कि रविवार की रात की घटना के बारे में लड़की के परिजनों ने सोमवार की सुबह लड़के के परिजनों को बताया। तब दोनों परिवारों की प्रतिष्ठा के नाम पर गांव के लोगों ने सलाह दी कि तीन दिनों तक कोई मामला थाना नहीं जाएगा। आपस में सुलझा दिया जाएगा।

लेकिन उसी दिन शाम में करीब 6 बजे कुछ लोग लड़की के घर पहुंचे और उसके परिवार वालों से कहा कि लड़की को मुस्लिम धर्म कबूल करा दें हम उसे अपनी घर की बहू बनाने को तैयार हैं। इससे सन्न लड़की के पिता और उसके चाचा ने साफ कह दिया कि मर जाएंगे पर यह प्रस्ताव मंजूर नहीं। इसके बाद पीडि़ता के पिता ने अपने सगे संबंधी को सूचना दी और मामला रजौली थाने पहुंचा।

दहशतजदा पीडि़ता का बुरा हाल

लगातार तनाव झेल रही पीडि़ता ने रो-रो कर बताया कि लड़का बहुत गलत है। उसकी शोहबत गलत लोगों के साथ है। युवक को नहीं पकड़ा गया तो किसी की जान भी जा सकती है क्योंकि सपरिवार जान मारने की धमकी दी जा रही है।

होगी कार्रवाई

इस संबंध में रजौली इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना से संबंधित आवेदन मिला है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।