विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लव जिहाद - बीटेक छात्रा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

By pradeep Kumar TiwariEdited By:
Published: Mon, 29 Dec 2014 10:03 AM (IST)Updated: Mon, 29 Dec 2014 10:08 AM (IST)

राजधानी पटना में भी लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। संभवत: पटना में इस तरह का यह पहला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। राजधानी पटना में भी लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। संभवत: पटना में इस तरह का यह पहला मामला है। बंगाल के एक कॉलेज में बीटेक कर रही छात्रा ने रविवार को महिला थाने में मुजफ्फरपुर के रहने वाले इंजीनियरिंग छात्र मेराज जौहर पर शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रखने की लिखित शिकायत की है। थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा ने युवक पर दो साल तक उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार को छात्रा की मेडिकल जांच कराई जाएगी। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।

कदमकुआं की रहने वाली रीता (काल्पनिक नाम) पश्चिम बंगाल के एक कॉलेज से बीटेक कर रही है। उसका आरोप है कि दो साल पहले उसकी एक सहेली ने फोन पर मेराज से बात करवाई थी। मेराज चंडीगढ़ के एक कॉलेज से इंजीनियङ्क्षरग की पढ़ाई कर रहा है। बातचीत शुरू होने के बाद दोनों के बीच मधुर रिश्ते बन गए। मेल-मुलाकात के दौरान मेराज ने रीता की कुछ अश्लील तस्वीरें खींच लीं, विरोध करने पर वह कहता रहा कि ये उसके पास गुप्त रहेंगी क्योंकि जल्दी ही वह उससे शादी कर लेगा। लड़की के अनुसार वह दो साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। हाल ही में जब वह छुट्टियों में घर आई तो उसने मेराज से बातचीत कर शादी का दबाव बनाया।

22 दिसंबर को मेराज ने उसे इको पार्क में बुलाया और शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करने की शर्त थोपी। न मानने पर वह वहां से निकल गया। यहां भी उसने अश्लील तस्वीरों को दिखाया था। रीता ने अपने घर वालों को सारी स्थिति से अवगत कराया और थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की हिम्मत जुटाई। थानाध्यक्ष मृदुला कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। रीता की सहेली से भी पूछताछ की जाएगी।