विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नीतीश-पीएम मोदी की दोस्ती, लालू ने कहा - इस बात के मायने-मतलब मत निकालिए

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 06 Jan 2017 11:39 AM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2017 09:16 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने प्रकाशोत्सव पर्व में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की बढ़ती नजदीकियों की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

News Article Hero Image

पटना[काजल]। गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर राजद सुप्रीमो लालू यादव अपने दोनों मंत्री बेटों के साथ जमीन पर बैठे दिखे तो वहीं दो केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद और रामविलास पासवान को नरेंद्र मोदी के मंच पर जगह मिली।

जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो लालू ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बहुत ही सधे लहजे में जवाब दिया कि "पीएम ने इस बड़े प्रोग्राम के लिए नीतीश सरकार की तारीफ की है। नीतीश कुमार सरकार के मुखिया हैं। महागठबंधन के सीएम हैं। पीएम ने पूरी सरकार की तारीफ की है। अब क्या अलग-अलग आदमी का नाम लेकर तारीफ करेंगे?"

पढ़ें - लालू ने PM मोदी को फिर घेरा, बोले- नोटबंदी के नाम पर किया बड़ा घोटाला

हालांकि लालू ने अपने मजाकिए लहजे में भी जवाब देने वाली अपनी अदा नहीं छोड़ी, उन्होंने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के एक-दूसरे की तारीफ को लेकर निकाले जा रहे राजनीतिक मायने को खारिज कर दिया। बीजेपी और नीतीश की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "छानिएगा जलेबी और निकलेगा पकौड़ी।"

पढ़ें - प्रकाश पर्व : जमीन पर मंत्री बेटों के साथ दिखे लालू, रघुवंश ने जताई नाराजगी

बेटों के साथ पहुंचे थे लालू यादव

बताया जाता है कि मंच पर जगह नहीं दिए जाने से आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव नाराज हो गए। लालू प्रसाद कार्यक्रम में अपने दोनों मंत्री बेटों तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के साथ गांधी मैदान पहुंचे थे। लालू के बेटे तेजस्वी राज्य के डिप्टी सीएम हैं। वहीं, तेजप्रताप भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।