यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी में मोदी व मायावती पर गरजे लालू, PM को बताया भारत का ट्रंप
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज यूपी में अपने दामाद व सपा प्रत्याशी राहुल यादव के लिए चुनाव प्रचार किया। ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आज यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी पहली जनसभा की। सिकंदराबाद में सपा प्रत्याशी अपने दामाद के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबाेधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने भाजपा को 'भारत जलाओ पार्टी' करार दिया। लालू ने मायावती पर भी जमकर प्रहार किए।
विदित हो कि सिकंदराबाद में विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी राहुल यादव लालू प्रसाद के दामाद हैं। लालू उनके समर्थन में वहां चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। लालू ने काि है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे सपा के लिए और जनसभाएं भी करेंगे।
