विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब लालू पुत्र तेजप्रताप यादव ने जमीन पर बैठकर निपटाया अॉफिस का काम

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sun, 05 Feb 2017 03:09 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2017 10:50 PM (IST)

लालू पुत्र और राज्य के स्वास्थ्यमंत्री तेजप्रताप यादव का एक नया रूप फिर सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, ...और पढ़ें

जब लालू पुत्र तेजप्रताप यादव ने जमीन पर बैठकर निपटाया अॉफिस का काम
जब लालू पुत्र तेजप्रताप यादव ने जमीन पर बैठकर निपटाया अॉफिस का काम

पटना [जेएनएन]। लालू के ज्येष्ठ पुत्र और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की हर अदा निराली है। कभी वो कान्हा के वेश में नजर आते हैं तो कभी किसी और रूप में, वे अक्सर अपने नए-नए रूपरंग को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब इस बार वो पूजा पंडाल में जमीन पर बैठकर ही अपने अॉफिस का काम-काज निपटाते नजर आए और इसकी तस्वीर वायरल हो गई।

दरअसल, देशरत्न मार्ग स्थिति सरकारी बंगले पर स्वास्थ्य मंत्री ने सरस्वती पूजन की व्यवस्था की थी। पूजन में पूरे श्रद्धा से लगे रहे और इसी दौरान इनकी जलेबी छानने की तस्वीर भी खूब वायरल हुई।

यह भी पढ़ें : लालू के दोनों मंत्री बेटों का भ्रातृप्रेम, राजगीर की वादियां और सेल्फी

वहीं, बिहार का बजट सेशन शुरू होने वाला है, इससे पहले तेज प्रताप ने सरस्वती पूजा के पंडाल में ही फाइलों पर साइन करना शुरू कर दिया और यह फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

यह भी पढ़ें : लालू के लाल 'कन्हैया' ने बनाई जलेबी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

जब इस बाबत स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया तो उन्होंने कहा 'विभागीय काम है, रुकना नहीं चाहिए। चाहे मैं जिस स्थिति में रहूं, बैठने के लिए कुर्सी हो या ना हो, तो अपने कार्यों को करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं'।