Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानते हैं भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार की फीस कितनी है? हो जाएंगे हैरान

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sun, 02 Jul 2017 11:16 PM (IST)

    भोजपुरी के कलाकारों की फीस भी कम नहीं है। जहां एक ओर भोजपुरी फिल्में अच्छा बिजनेस कर रही हैं वहीं भोजपुरी के सुपर स्टार कहे जाने वाले अभिनेताओ की फीस भी मुंहमांगी है।

    जानते हैं भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार की फीस कितनी है? हो जाएंगे हैरान

    पटना [काजल]। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भारत में हर साल करीब 140 फिल्में रिलीज करती है। उत्तर प्रदेश-बिहार-उत्तराखंड के कई हिस्सों में ये फिल्में खूब धूम मचाती है। पर इनकी कमाई और इनके अभिनेताओं की कमाई कितनी होती है, इस पर शायद ही किसी की नजर जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अबतक भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म मनोज तिवारी की 'ससुरा बड़ा पइसा वाला' है। इसकी कमाई 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। क्या आप जानते हैं इन फिल्मों के अभिनेता एक फिल्म का कितना पैसा लेते हैं? 

    मनोज तिवारी

    मनोज तिवारी को कौन नहीं जानता एक ओर तो वे अब राजनेता बन चुके हैं और अभी वह दिल्‍ली भाजपा के अध्यक्ष हैं। लेकिन आज भी वह भोजपुरी फिल्मों के सबसे महंगे अभिनेता हैं, उनकी एक फिल्म की फीस 50 से 55 लाख की है। फिल्मों के लिए मनोज तिवारी मौका निकाल कर दिल्ली से पटना जाते हैं। वहां से फिल्में कर के लौट आते हैं।

    हालांकि अब उनका कैरियर ढलान पर हैं, लेकिन बावजूद इसके इनकी फीस कम नहीं हो रही है। उनकी आखिरी फिल्में अंधा कौन और यादव जी पान वाले हैं और अब वे फिल्मों में काम कम और राजनीति में अपनी पहचान मजबूत करेगे। मनोज ने ससुरा बड़ा पइसा वाला से कदम रखा था और इसके बाद वे हिट होते गए।

     

    रवि किशन

    बॉलीवुड फिल्मों से असफल होकर भोजपुरी फिल्मों का रुख करने वाले रवि किशन आज भी 15 से 20 भोजपुरी फिल्मों कर लेते हैं, इसमें कोई दो राय नहीं कि उनका स्वर्णिम दौर अब निकल चुका है। लेकिन भोजपुरी के सुपर स्टार कहे जाने वाले रवि किशन की फीस है 50 लाख और रवि ने अपनी फीस नहीं घटाई है।

     

    एक दौर में वे भोजपुरी फिल्मों के बिग बी जैसी उपाधियां पाने लगे थे। लेकिन पिछले साल उनकी 'लव और राजनीति' और 2015 में 'पंडित जी बताई न बियाह कब होई 2' ही आ पाईं। बताया जाता है कि इन दिनों रविकिशन फिर से बॉलीवुड और दक्षिण के सिनेमा में लौट गए हैं और वहीं व्यस्त हैं।

     

    पवन सिंह

    इनकी फीस 45 से 50 लाख है और ये भी गायकी के रास्ते अभिनेता बने। इसी लीक पर चलकर पवन ‌सिंह ने सबसे अधिक ख्याति बटोरी है। वह एक समय पर सबसे अधिक महंगे गायक और फिलहाल भोजपुरी के सबसे ख्यातिप्राप्त अभिनेता हैं।

     

    इन दिनों आप कई बार टीवी पर श्री जंगरोधक सिमेंट के विज्ञापन में देखते होंगे। उन्होंने कम समय में इतनी उचाई छूने का रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल उनकी फिल्म गदर ने खूब धूम मचायी। पिछले साल वह भोजपुरी इंडस्ट्री से सबसे अधिक टैक्स चुकाने वाले शख्स रहे।

     

    खेसारी लाल यादव

    फीस 35 से 40 लाख यह भोजपुरी इंडस्ट्री के तेज तर्रार अभिनेताओं में गिने जाते हैं। यह बॉलीवुड के अभिनेताओं के पदचह्नों पर चलते हुए फिल्मों से होने वाले मुनाफों में अपना हिस्सा मांगते हैं। फिर भी उनकी आम फीस 35 से 40 लाख रुपये है।

     

    फिलहाल भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। फिल्मों के मामलों में वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से भी आगे हैं। पिछले साल उनकी छह फिल्में रिलीज हुईं।

     

    खिलाड़ी, साजन चले ससुराल 2, होगी प्यार की जीत, दंबग आशिक, जलवा, दिलवाला. फिल्मों के नाम सुनने में आपको बॉलीवुडी लगेंगे। ‌इनकी फिल्‍में भी बॉलीवुड की तरह ही होती हैं। इनकी बाकी फिल्में भी आपको शोला और शबनम, लहू के दो रंग, कच्चे धागे, बंधन, प्रेम रोग आदि हैं।

     

    यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने FB पर डाला बोल्ड फोटो, फ्रेंड ने लिखा अब मैरेड हो तो ये फोटो क्यों

     

    दिनेश लाल यादव निरहुआ

    दिनेश लाल यादव जिन्हें लोग निरहुआ नाम से भी जानते हैं। इनकी फीस 10 लाख रुपये है। ये वो अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने कैरियर के साथ अपनी फीस घटाई बढ़ाई। फिलहाल यह अपनी हर फिल्म के लिए 10 लाख रुपये लेते हैं। दिनेश ने भी गायकी के रास्ते फिल्मों में जगह बनाई। बाद में बिग बॉस और निरहुआ सिरीज की फिल्मों में इन्होंने अपनी पहचान देशव्यापी कर ली है।

     

    यह भी पढ़ें: सुपर हिट भोजपुरी फिल्म सत्या का रिकॉर्ड, ट्रेलर 75 लाख से ज्यादा बार देखा गया